Hindi, asked by ayushgurung2712, 10 months ago

निबन्ध जीवन मे कम्प्यूटर कि महत्वता​

Answers

Answered by mani0004
1

कंप्यूटर का महत्व ( Importance of computer )

• शिक्षा में कंप्यूटर का महत्त्व: आज हर शिक्षण संस्थानों में विध्यार्तियों को कंप्यूटर द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है| हर संस्थानों में डिजिटल लाइब्रेरी ने पुस्तकों की सर्वसुलभता सुनिश्चित कर दी है| आज बच्चों को छोटी कक्षाओं में ही कंप्यूटर के बारे में बताया और पढाया जा रहा है| इससे बच्चे छोटी उम्र से ही कंप्यूटर के बारे में जानने लगे हैं|

• बैंकिंग क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्त्व: कंप्यूटर के प्रयोग ने बैंकिंग क्षेत्र में क्रांति ला दी है| कंप्यूटर ने बैंक में काम करने की गति को बढ़ा दिया है| ए टी म (ATM) तथा ऑनलाइन बैंकिंग, चेक का भुगतान, रुपया गिनने में तथा पासबुक की एंट्री में कंप्यूटर का प्रोयोग किय जा रहा है|

• चिकित्सा क्षेत्र में कंप्यूटर का महत्त्व: शरीर के अन्दर के रोगों का पता लगाने, उनका विश्लेषण और निदान करने के लिए कंप्यूटर का वृस्त्रित प्रयोग हो रहा है| कंप्यूटर की मदद से नयी-नयी बीमारियों के बारे में पता लगाने में आसानी होती है|

• रक्षा: जिस तरह और जगहों पर कंप्यूटर की सहायता से कुशलतापूर्वक तथा तेज गति से काम हो रहा है, उसी तरह से रक्षा क्षेत्र में भी कंप्यूटर का भरपूर प्रयोग हो रहा है| रक्षा अनुसंधान, वायुयान नियंत्रण, मिसाइलों का संचालन तथा उनका नियंत्रण, रडार आदि में कंप्यूटर का प्रोयोग हो रह है|


ayushgurung2712: Thanx
Answered by unnati3737
1

Answer:

Hindi Essay on “Jeevan me Computer ka Mahatav ” , ” जीवन में कंप्यूटर का महत्व” Complete Hindi Essay for Class 10, Class 12 and Graduation and other classes.

 

जीवन में कंप्यूटर का महत्व

     कंप्यूटर युग – इक्कीसवीं सदी कंप्यूटर की सदी है | कंप्यूटर विज्ञान का अत्यधिक विकसित एवं बुद्धिमान यंत्र है | इसके पास ऐसा मशीनी मस्तिक है जो लाखों-करोड़ों गणनाएँ पलक झपकते ही कर देता है | जिन गणनाओं को करने के लिए मुनीम, लेखपाल और बड़े-बड़े अधिकारी दिन-रात परिश्रम  करके भी गलतियाँ किया करते थे, उन्हें यह यंत्र निर्दोष रूप से तुरंत हल कर देता है |

     रेल-सेवाओं में आसामी – आप रेलवे बुकिंग-केंद्र पर जाएँ | पहले मीलों लंबी लाइनों में प्रतीक्षा करनी पड़ती थी | अब कंप्यूटर की कृपा से आप देश के  किसी भी कंप्यूटरीकृत  खिड़की  कहीं से कहीं की टिकट बुक करा सकते हैं | पूरा देश कंप्यूटर द्वारा जुड़ गया है |

     मुद्रण में क्रांति – मुद्रण क्षेत्र में आएँ | एक बटन दबाते ही सारे अक्षरों को मोटा, पतला, टेढ़ा या मनचाहा बना सकते हैं | मुद्रण इतना कलात्मक, साफ-सुथरा और वैविध्य-भरा हो गया है कि पुरानी मशीनों अब बाबा आदम के जमाने की लगती हैं |

     संचार-क्रांति में सहायक – संचार-क्षेत्र में कंप्यूटर ने क्रांति उपस्थित कर दी है | टेलीफोन, फैक्स, पोज़िग, मोबाइल के बाद इंटरनेट ने मनो सारा संसार अपने ड्राईंग रूम में कैद कर दिया है | इंटरनेट पर आप विश्व की कोई भी जानकारी घर बैठे-बैठे ले सकते हैं | विश्व के किसी कौने की पुस्तक या समाचार-पत्र पढ़ सकते हैं | कोई लिखित सामग्री हाथों-हाथ दूरस्थ संबंदी को भेज सकते हैं |

     रक्षा-उपकरणों में उपयोगिता – रक्षा के उन्नत उपकरणों में, हवाई-यात्राओं में कंप्यूटर-प्रणाली अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुई है | भारत ने परमाणु-विस्फोट अत्यंत उन्नत कंप्यूटर प्रणाली से किया | कंप्यूटर की सहायता से ही हज़ारों किलोमीटर दूर ठिक निशाने पर वार करने की बिधियाँ विकसित हुई हैं |

     स्वास्थ्य-सेवा में सहयोग – स्वास्थ्य के क्षेत्र में कंप्यूटर ने अदभुत सेवाएँ प्रदान की हैं | बीमारी की जाँच करने, संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करने, ह्रदय-गति मापने आदि में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है | आज ज्योतिषी भी कंप्यूटरीकृत जन्म-पत्रियाँ बनाने लगे हैं | इस प्रकार दैनिक जीवन में कंप्यूटर का उपयोग बढ़ गया है |

I hope it helps you

please mark me at brainlist


unnati3737: please mark me at brainlist
unnati3737: please
Similar questions