Geography, asked by maahira17, 9 months ago

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए।
(i) कौन-सा औद्योगिक अवस्थापना का एक कारण नहीं है?
(क) बाज़ार (ग) जनसंख्या घनत्व
(ख) पूँजी (घ) ऊर्जा
(ii) भारत में सबसे पहले स्थापित की गई लौह-इस्पात कंपनी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(क) भारतीय लौह एवं इस्पात कंपनी (आई.आई.एस.सी.ओ.)
(ख) टाटा लौह एवं इस्पात कंपनी (टी.आई.एस.सी.ओ.)
(ग) विश्वेश्वरैया लौह तथा इस्पात कारखाना
(घ) मैसूर लोहा तथा इस्पात कारखाना
(iii) मुंबई में सबसे पहला सूती वस्त्र कारखाना स्थापित किया गया, क्योंकि:
(क) मुंबई एक पत्तन है। (ग) मुंबई एक वित्तीय केंद्र था
(ख) यह कपास उत्पादक क्षेत्र के निकट स्थित है। (घ) उपर्युक्त सभी
(iv) हुगली औद्योगिक प्रदेश का केंद्र है-
(क) कोलकाता-हावड़ा (ग) कोलकाता मेदनीपुर
(ख) कोलकाता रिशरा (घ) कोलकाता कौन नगर
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है?
(क) महाराष्ट्र (ग) पंजाब
(ख) उत्तर प्रदेश (घ) तमिलनाडु

Answers

Answered by nikitasingh79
4

(i) जनसंख्या घनत्व औद्योगिक अवस्थापना का एक कारण नहीं है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ग) जनसंख्या घनत्व  सही उत्तर है।  

(ii) भारत में सबसे पहले स्थापित की गई लौह-इस्पात कंपनी टाटा लौह एवं इस्पात कंपनी (टी.आई.एस.सी.ओ.) है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) टाटा लौह एवं इस्पात कंपनी (टी.आई.एस.सी.ओ.) सही उत्तर है।  

(iii) मुंबई में सबसे पहला सूती वस्त्र कारखाना स्थापित किया गया, क्योंकि :

मुंबई एक पत्तन है।    

मुंबई एक वित्तीय केंद्र था

यह कपास उत्पादक क्षेत्र के निकट स्थित है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (घ) उपर्युक्त सभी  सही उत्तर है।  

 

(iv) हुगली औद्योगिक प्रदेश का केंद्र कोलकाता-हावड़ा है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (क) कोलकाता-हावड़ा सही उत्तर है।  

(v) चीनी का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक उत्तर प्रदेश है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (ख) उत्तर प्रदेश सही उत्तर है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (निर्माण उद्योग) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15140682#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें।

(i) लोहा इस्पात उद्योग किसी देश के औद्योगिक विकास का आधार है, ऐसा क्यों?  

(ii) सूती वस्त्र उद्योग के दो सेक्टरों के नाम बताइए। वे किस प्रकार भिन्न हैं?  

(iii) चीनी उद्योग एक मौसमी उद्योग क्यों है?  

(iv) पेट्रो-रासायनिक उद्योग के लिए कच्चा माल क्या है? इस उद्योग के कुछ उत्पादों के नाम बताइए।

(v) भारत में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के प्रमुख प्रभाव क्या हैं?  

https://brainly.in/question/15141155#

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें।

(i) 'स्वदेशी' आंदोलन ने सूती वस्त्र उद्योग को किस प्रकार विशेष प्रोत्साहन दिया?

https://brainly.in/question/15141245#

Similar questions