Computer Science, asked by sumitrana94968, 18 days ago

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
19वीं शताब्दी से पहले,मानव और पशु दोनों की आबादी भोजन की उपलब्धता तथा प्राकृतिक विपदाओं
आदि के कारण सीमित रहती थी।कालांतर में जब औद्योगिक क्रांति के कारण मानव सभ्यता की समृद्धि में
भारी वृद्धि हुई तब उसके परिणामस्वरूप कई पश्चिमी देश ऐसी बाधाओं से लगभग अनिवार्य रूप से मुक्त
हो गए।इससे वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया कि अब मानव जनसंख्या विस्फोटक रूप से बढ़ सकती है। परंतु
इन देशों में परिवारों का औसत आकार घटने लगा था और जल्दी समृद्धि और प्रजनन के भी एक उल्टा
संबंध प्रकाश में आ गया था।
जीवविज्ञानियों ने मानव समाज की तुलना जानवरों की दुनिया से कर इस संबंध को समझाने की कोशिश
की और कहा कि ऐसे जानवर जिनके अधिक बच्चे होते हैं, वे अधिकतर प्रतिकूल वातावरण में रहते हैं और
यह वातावरण प्राय उनके लिए प्राकृतिक खतरों से भरे रहते हैं।चूकि इनकी संतानों के जीवित रहने की
संभावना कम होती है, इसलिए कई संतानें पैदा करने से यह संभावना बढ़ जाती है कि उनमें से कम से कम
एक या दोजीवित रहेंगी। इसके विपरीत,जिन जानवरों के बच्चे कम होते हैं,वह स्थिर और अनुकूल वातावरण
में रहते हैं।ठीक इसी प्रकार यदि समृद्ध वातावरण में रहने वाले लोग केवल कुछ ही बच्चे पैदा करते हैं, तो
उनके ये कम बच्चे उन बच्चों को पछाड़ देंगे जिनके परिवार इतने समृद्ध नहीं थे तथा इनकी आपस की
प्रतिस्पर्धा भी कम होगी।
इस सिद्धांत केआलोचकों को का तर्क है कि पशु और मानव व्यवहार की तुलना नहीं की जा सकती है।वे
इसके बजाय यह तर्क देते हैं कि सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन इस घटना को समझाने के लिए पर्याप्त हैं।
श्रम आश्रित परिवारों में बच्चों की बड़ी संख्या एक वरदान के समान होती है। वे जल्दी काम कर परिवार की
आय बढ़ाते हैं। जैसे-जैसे समाज समृद्ध होता जाता है, वैसे वैसे बच्चे जीवन के लगभग पहले 25-30 सालों
तक शिक्षा ग्रहण करते हैं।जीवन के प्रारभिक वर्षों में उर्वरता अधिक होती है तथा देर से विवाह के कारण
संतानों की संख्या कम हो जाने की संभावना बनी रहती है।
प्रश्न 1 निम्नलिखित में से कौन सा ऊपर लिखित पाठ्यांश का प्राथमिक उद्देश्य है?
क) मानव परिवारों के आकार के संबंध में दिए उस स्पष्टीकरण की आलोचना जो पूरी तरह से जानवरों की
दुनिया से ली गई टिप्पणियों पर आधारित है।
खाऔद्योगिक क्रांति के बाद अपेक्षित जनसंख्या विस्फोट में होने के कारणों की विवेचना।​

Answers

Answered by psiba0227
0

Answer:

प्रश्न 1 कौन सा ऊपर लिखित पाठ्यांश का प्राथमिक उद्देश्य है?

उत्तर - मानव परिवारों के आकार के संबंध में दिए उस स्पष्टीकरण की आलोचना जो पूरी तरह से जानवरों की

दुनिया से ली गई टिप्पणियों पर आधारित है।

Similar questions