Hindi, asked by shubh6355, 7 days ago

नीचे दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए |

1 ) जोसफ़ और स्टीफन दो भाई थे। जो फ्रांस के निवासी थे। एक दिन चूल्हे पर माँ को खाना पकाते समय उन्होंने पाया कि धुआँ राख को लेकर ऊपर उड़ता है। एक दिन उन्होंने एक लिफ़ाफ़े में धुआँ भरा, तो वह उड़कर छत से जा टकराया। सन् १७८३ में दोनों भाइयों ने पहली बार एक मैदान में बड़ा-सा गुब्बारा ऊँचे स्थान पर रस्सी से बाँधा और उसके नीचे आग जला दी। गुब्बारे में धुआँ भर गया और वह रस्सी को खींचने लगा। दोनों भाई रस्सियों से लटक गए। उनके कहने पर एक आदमी ने उस रस्सी को काट दिया। देखते-देखते गुब्बारा ऊपर उड़ने लगा। यह गुब्बारा ९०० मीटर की ऊँचाई तक उड़ा। इसके बाद एक दिन उन्होंने गुब्बारे के नीचे एक टोकरी बाँधी जिसमें एक बतख, बकरी और कुत्ता था। इसमें गर्म हवा भरने पर वह तीनों को ले उड़ा और वापस आ गया। हवाई जहाज़ उड़ाने की दिशा में यह पहला कदम था।

१. जोसफ़ और स्टीफन कहाँ के निवासी थे ?
२. दोनों भाइयों ने गर्म हवा भरने का प्रयोग पहली बार कब किया ?
३. पहली बार गुब्बारा कितने मीटर की ऊँचाई तक उड़ा ?​

Answers

Answered by krishnabiharipappu8
2

Answer:

१.जोसफ़ और स्टीफन फ्रांस के निवासी थे।

२.दोनो भाइयों ने १७८३ (1783) में किया।

३.पहली बार गुब्बारा ९०० (900) मीटर की ऊंचाई तक उड़ा।

Similar questions