Geography, asked by maahira17, 9 months ago

नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर का चयन करें।
(i) करेवा भूआकृति कहाँ पाई जाती है?
(क) उत्तरी-पूर्वी हिमालय (ख) पूर्वी हिमालय (ग) हिमाचल-उत्तराखण्ड हिमालय (घ) कश्मीर हिमालय
(ii) निम्नलिखित में से किस राज्य में ‘लोकताक' झील स्थित है।
(क) केरल (ख) मणिपुर (ग) उत्तराखण्ड (घ) राजस्थान
(iii) अंडमान और निकोबार को कौन-सा जल क्षेत्र अलग करता है?
(क) 11° चैनल (ख) 10° चैनल (ग) मन्नार की खाड़ी (घ) अंडमान सागर
(iv) डोडाबेटा चोटी निम्नलिखित में से कौन-सी पहाड़ी श्रृंखला में स्थित है?
(क) नीलगिरि (ख) काडमम (ग) अनामलाई (घ) नल्लामाला

Answers

Answered by nikitasingh79
9

Answer:

(i) करेवा भूआकृति कश्मीर हिमालय पाई जाती है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प (घ) कश्मीर हिमालय सही उत्तर है।

(ii) मणिपुर  राज्य में ‘लोकताक' झील स्थित है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प  (ख) मणिपुर सही उत्तर है।

(iii) अंडमान और निकोबार को 10° चैनल जल क्षेत्र अलग करता है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प  (ख) 10° चैनल सही उत्तर है।

(iv) डोडाबेटा चोटी नीलगिरि पहाड़ी श्रृंखला में स्थित है।

दिए गए विकल्पों में से विकल्प  (क) नीलगिरि  सही उत्तर है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

Similar questions