Geography, asked by maahira17, 8 months ago

नीचे दिए गए प्रश्नों काउत्तर 150 शब्दों से अधिक न दें :
(ii) विश्व के वे कौन-से प्रमुख प्रदेश हैं जहाँ वायुमार्ग का सघन तंत्र पाया जाता है?

Answers

Answered by nikitasingh79
4

(ii) विश्व के  प्रमुख प्रदेश पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और दक्षिण पूर्वी एशिया अर्थात उत्तरी गोलार्ध के अंदर- महाद्वीपीय देश हैं जहाँ वायुमार्ग का सघन तंत्र पाया जाता है।

जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व के 60% वायु परिवहन का उपयोग करता है । न्यूयार्क, लंदन , पेरिस एम्स्टर्डम , शिकागो ऐसे प्रमुख केंद्र है, जहां से वायु मार्ग भिन्न देशों को जाते हैं या इन केंद्रों पर आते हैं। ऐसे वायु मार्गों का विकास अत्याधिक औद्योगिकरण वाले क्षेत्रों तथा अधिक संख्या में यातायात उपलब्ध होने वाले क्षेत्रों में हुआ है, जिनमें ब्रिटेन का वाणिज्य वायु परिवहन अनुकरणीय है। यह भूस्खलन , बाढ़ तथा हिमपात वाले क्षेत्रों में परिवहन का वैकल्पिक रूप होता है, जिससे विकसित देश इसे महत्वपूर्ण स्थान देकर वायु मार्गों का विकास करते हैं।  

इस मार्ग का सामरिक महत्व भी होता है ‌। अतः वर्तमान में विश्व के अनेक भागों में वायु सेवाओं का जाल पाया जाता है , जिससे विश्व के किसी भी स्थान की दूरी 35 घंटे में पूरी करना संभव हो गया है। इस जाल तंत्र को विकसित करने हेतु विश्व के देशों ने विभिन्न तंत्रों का भी विकास किया है; जैसे - संयुक्त राज्य अमेरिका का अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (परिवहन एवं संचार ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15094914#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

नीचे दिए गए प्रश्नों का उत्तर 150 शब्दों से अधिक न दें :

(i) "एक सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली में विभिन्न एक-दूसरे की संपूरक होती है," इस कथन को स्पष्ट कीजिए।  

https://brainly.in/question/15094987#

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :

(i) पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएँ है?

(ii) पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होता है?

(iii) जल परिवहन के क्या लाभ हैं?  

https://brainly.in/question/15094975#

Similar questions