Hindi, asked by sonam8123, 8 months ago

निछावर करना - अर्थ लिखिए और वाक्य में प्रयोग कीजिए

Answers

Answered by bhatiamona
4

निछावर करना - अर्थ लिखिए और वाक्य में प्रयोग कीजिए।

मुहावरा : निछावर करना

अर्थ : अर्पण करना, अर्पित करना, दे देना।

वाक्य प्रयोग : हमारे देश के सैनिक इतने वीर हैं कि अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने से नहीं चूकते।

वाक्य प्रयोग :  उसने अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान के चरणों में निछावर चढ़ाई।

व्याख्या :

वह पदबंध जो किसी सामान्य अर्थ का बोध ना करा कर एक विशिष्ट और विलक्षण अर्थ का बोध करायें, उन्हें ‘मुहावरा’ कहते है।

मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं जो अपने आप में एक विशिष्ट अर्थ प्रदर्शित करते हैं। मुहावरे अतीत में घटना घटी किसी घटना या कालक्रम से भी उत्पन्न होते हैं। मुहावरों के प्रयोग से भाषा शैली सरस, रोचक और प्रभावपूर्ण बन जाती है और उसका असर भी बेहद प्रभावशाली होता है। मुहावरों का प्रयोग कर अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से कहा जा सकता है।

Similar questions