Biology, asked by pardhu5456, 9 months ago

नाइडेरिया संघ के जीवों के शारीरिक संगठन स्तर की विशेषताएं लिखिए।

Answers

Answered by samir4934
0

Answer:

Answer:

नाइडेरिया : ल्यूकर्ट ने 1847 में सीलेन्ट्रेटा संघ की स्थापना की। हेरचेक ने 1878 में इस संघ का नाम नाइडेरिया रखा। इस संघ में लगभग 10000 जातियां ज्ञात है।

Explanation:

सामान्य लक्षण :

1. इस संघ के सदस्य समुद्री होते है।

2. ये जंतु एकल , निवही , स्थानबद्ध या स्वतंत्र होते है।

3. ये बहुकोशिकीय , अरीय सममित व द्विकोरिक जंतु होते है।

4. इनमें उत्तक स्तर का शारीरिक संगठन होता है।

5. शरीर के मध्य से शीर्ष तक मुख्य गुहा पाई जाती है जिसे सिलेन्ट्रोन या जठरगुहा कहते है।

6.शरीर के शीर्ष पर मुख होता है जो मुख व गुदा दोनों का कार्य करता है।

7. मुख के चारों ओर स्पर्शक पाए जाते है जो शिकार पकड़ने व गमन में सहायक होते है।

8. देहभित्ति पर वंश कोशिकाएँ पायी जाती है , जो आधार से चिपकने , आत्मरक्षा करने तथा भोजन पकड़ने में सहायता करता है।

9. इनमे बाह्य कोशिकीय व अन्तकोशिकीय पाचन होता है।

10. ये प्राणी द्विरुपी होते है जिन्हें जीवक कहते है।

बेलनाकार अलैंगिक अवस्था वाले स्थानबद्ध प्राणी पॉलिप कहलाते है।

ध्वत्राकार लैंगिक अवस्था वाले स्वतंत्र प्राणी मेड्यूसा कहलाते है

Similar questions