Business Studies, asked by Mannan7486, 10 months ago

निजी क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के बारे में बताइए।

Answers

Answered by nikitasingh79
7

Answer with Explanation:

निजी क्षेत्र के विभिन्न संगठन निम्न प्रकार से हैं :  

एकल स्वामित्व :  

एकल स्वामित्व के लिए कोई अलग अधिनियम नहीं है। इस  व्यवसाय में, एक से अधिक व्यक्ति नहीं होते हैं और इस व्यवसाय में कोई कानूनी औपचारिकताएं नहीं हैं जिन्हें पूरा किया जाना है। एकल स्वामित्व  में कोई अनुबंध नहीं होता है।  

 

साझेदारी :

साझेदारी की स्थापना अनुबंध से होती है तथा साझेदारों के पारस्परिक अधिकार और कर्तव्य उनके द्वारा किए गए अनुबंध से निश्चित होते हैं।  यह समझौता लिखित या मौखिक हो सकता है। लिखे समझौते को साझेदारी अनुबंध कहते हैं। इस अनुबंध में व्यापार संबंधी समस्या तो एवं नियमों का उल्लेख होता है।

 

संयुक्त पूंजी कंपनी :  

संयुक्त पूजी कंपनी के निदेशक मंडल का चुनाव अंशघारकों  के द्वारा होता है । एक संयुक्त पूजी कंपनी में शेयरधारकों की देयता उनके द्वारा रखे गए शेयरों के मूल्य तक सीमित होती है। इस कंपनी के अनुसार अलता से खरीदे तथा बेचे जा सकते हैं।  

 

संयुक्त हिंदू परिवार व्यवसाय :  

संयुक्त हिंदू परिवार में कर्ता ही व्यापार का संचालन करता है। कर्ता परिवार का वरिष्ठ सदस्य होता है।   कर्ता के पास वित्त का पूर्ण नियंत्रण होता है। हिंदू उत्तराधिकार संशोधन अधिनियम 2005 के अनुसार, एक महिला भी सदस्य और कर्ता हो सकती है। परिवार व्यवसाय के महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कर्ता स्वतंत्र है।  

 

 

सहकारी समितियां :  

सहकारी समितियों  एक ऐसी ऐच्छिक संगठन है जिसकी स्थापना कुछ व्यक्तियों के द्वारा सहकारिता एवं समानता के आधार पर पारस्परिक आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए की जाती है।  nकिसी भी सहकारी समिति में सदस्य बनना एवं सदस्यता से त्यागपत्र देना स्वैच्छिक होता है । इसी प्रकार कोई भी व्यक्ति चाहे किसी भी धर्म या जाति या अथवा राज्य का हो , यदि उसका सामान्य हित हो तो वह इन समिति का सदस्य बन सकता है

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।

https://brainly.in/question/12312257

सार्वजनिक क्षेत्र में आने वाले संगठन कौन-कौन से हैं?

https://brainly.in/question/12312269

Similar questions