Business Studies, asked by Rumaisa7640, 9 months ago

निम्न में अंतर्भेद कीजिए:
(क) दर्श विपत्र एवं मुद्दती विपत्र (ख) जहाजी बिल्टी एवं वायु मार्ग बिल
(ग) लदान पूर्व एवं लदान के पश्चात वित्त

Answers

Answered by nikitasingh79
0

Answer with Explanation:

निम्न में अंतर्भेद निम्न प्रकार से है :  

(क) दर्श विपत्र एवं मुद्दती विपत्र  :  

दर्श विपत्र :  

  • इसमें लेखक द्वारा आदेशक बैंक को भुगतान प्राप्त हो जाने पर ही आयातक को आवश्यक प्रलेख को सौंपने का आदेश दिया जाता है।
  • इस पर स्वीकृति की आवश्यकता नहीं होती है।
  • इसका भुगतान अधिकार पत्र प्राप्त करते समय ही किया जाता है।  

मुद्दती विपत्र :  

  • इसमें लेखक बैंक को प्रलेखों को आयातकर्ता द्वारा विनिमय  विपत्र के स्वीकार किए जाने पर ही आवश्यक प्रलेख सौंपने का आदेश देता है।  
  • इस पर स्वीकृति अनिवार्य होती है।
  • इसका भुगतान एक निश्चित समय के बाद किया जाता है।

(ख) जहाजी बिल्टी एवं वायु मार्ग बिल :  

जहाजी बिल्टी :  

  • यह जहाजी कंपनी द्वारा जारी की जाती है।
  • यह जहाजी कंपनी द्वारा जहाज पर माल प्राप्त की तथा गंतव्य स्थान बंदरगाहों तक उसे ले जाने की रसीद होती है।  

 

वायु मार्ग बिल :  

  • यह वायु सेवा कंपनी द्वारा जारी की जाती है।
  • यह हवाई जहाज पर माल की प्राप्ति एवं उसे गंतव्य स्थान तक जाने की रसीद होती है।

(ग) लदान पूर्व एवं लदान के पश्चात वित्त :  

लदान पूर्व वित्त :  

  • यह निर्यात कर्ता के लिए आवश्यक होता है।
  • इसमें माल के प्रेषण से पूर्व वित्त की आवश्यकता होती है
  • यह निर्यातक को कच्चा माल एवं अन्य संबंधित वस्तुओं का क्रय करने , उनका प्रक्रियन ,  पैकेजिंग तथा वस्तुओं के माल लदान बंदरगाह तक परिवहन के लिए आवश्यक होता है।  

लदान के पश्चात वित्त :  

  • यह आयात कर्ता के लिए आवश्यक होता है।
  • इसमें माल को बंदरगाह से गोदाम तक लाने के लिए वित्त की आवश्यकता होती है।
  • यह माल की सुपुर्दगी लेने, बंदरगाह से लेने एवं गोदाम तक पहुंचाने तथा मूल्य का भुगतान करने आदि के लिए आवश्यक होता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

आयात के संबंध में प्रयुक्त निम्न प्रलेखों को समझाइए।

(क) व्यापार संबंधी पूछताछ                 (ख) आयात लाइसेंस

(ग) माल भेजने की सूचना                         (घ) आयातित माल की सूची।

https://brainly.in/question/12314271

विश्व बैंक से संबंद्ध प्रमुख संगठनो के नाम बताइए।

https://brainly.in/question/12314283

 

Similar questions