Geography, asked by maahira17, 9 months ago

निम्न प्रश्न का 150 शब्दों में उत्तर दीजिए:
(ii) रोपण कृषि की मुख्य विशेषताएँ बतलाइए एवं भिन्न-भिन्न देशों में उगाई जाने वाली कुछ प्रमुख रोपण फसलों के नाम बतलाइए।

Answers

Answered by nikitasingh79
7

(ii) रोपण कृषि की मुख्य विशेषताएँ :  

(1) इस कृषि की प्रमुख विशेषता यह है कि इसमें कृषि क्षेत्र का आकार बहुत विस्तृत होता है।  इसमें अधिक पूंजी निवेश, उच्च प्रबंधन एवं तकनीकी आधार तथा वैज्ञानिक विधियों का प्रयोग किया जाता है।  

(2) सस्ते श्रमिक एवं यातायात के विकसित साधन के कारण बागान एवं बाजार सुचारू रूप में जुड़े रहते हैं।  

(3) इस प्रकार के कृषि का अधिकतर भाग निर्यात कर दिया जाता है।

(4) कृषि की यह प्रणाली लाभ के उद्देश्य से विकसित की गई है।  

(5) इस कृषि की शुरुआत औपनिवेशिक काल में हुई थी।

भिन्न-भिन्न देशों में उगाई जाने वाली कुछ प्रमुख रोपण फसलों के नाम निम्नलिखित है -  

(1) पश्चिमी अफ्रीका → कॉफी एवं कोको

(2) भारत एवं श्रीलंका → चाय

(3) मलेशिया → रबड़

(4) पश्चिमी द्वीप समूह → गन्ना एवं केला

(5) फिलीपींस → नारियल एवं गन्ना

(6) इंडोनेशिया → नारियल एवं गन्ना

(7) ब्राजील → कॉफी

रोपण या बागाती या बागानी कृषि को व्यवसायिक या व्यापारिक कृषि कहा जाता है। इसके अंतर्गत ऐसी कृषि फसलों का उत्पादन किया जाता है , जिसका उद्योग धंधों के लिए कच्चे माल के रूप में आपूर्ति हो। इसके लिए एक विशेष प्रकार से विशेष बागानों या फर्मों में एक ही प्रकार की फसलों जैसे- रबड़ ,चाय ,गन्ना ,फल ,केला, कहवा ,अनानास कोको आदि व्यापक पैमाने पर उगाए जाते हैं ।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (प्राथमिक क्रियाएँ ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15089183#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

निम्न प्रश्न का 150 शब्दों में उत्तर दीजिए:

(i) चलवासी पशुचारण और वाणिज्य पशुधन पालन में अंतर कीजिए।  

https://brainly.in/question/15089499#

निम्न प्रश्नों का 30 शब्दों में उत्तर दीजिए:

(i) स्थानांतरी कृषि का भविष्य अच्छा नहीं है। विवेचना कीजिए।

(ii) बातारीय सम्जी कृषि नगरीय क्षेत्रों के समीप ही क्यों की जाती है?

(iii) विस्तृत पैमाने पर डेरी कृषि का विकास यातायात के साधनों एवं प्रशीतकों के विकास के

बाद ही क्यों संभव हो सका है?

https://brainly.in/question/15089441#

Answered by Anonymous
2

उत्तर : -

वृक्षारोपण कृषि की विशेषताएं नीचे दी गई

हैं :-

(i) यह एक बड़े क्षेत्र पर प्रचलित एकल फसल खेती है।

(ii) फसलें मुख्य रूप से बाजार के लिए उगाई जाती हैं।

(iii) यह श्रम गहन और पूंजी गहन दोनों है।

(iv) इसमें कृषि और उद्योग का एक इंटरफ़ेस है।

(v) वृक्षारोपण प्रसंस्करण उद्योगों और बाजारों को जोड़ने वाले परिवहन और संचार-विकास के विकसित नेटवर्क वृक्षारोपण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(vi) वृक्षारोपण फसलों के उदाहरण हैं चाय, कॉफी, रबर, गन्ना और केला।

भिन्न देशों में उगाई जाने वाली प्रमुख रोपण फसलों के नाम यह हैं :-

  • ब्राजील - कॉफी
  • मलेशिया - रबड़
  • फिलीपींस - गन्ना

Similar questions