Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए
क)’कन्यादान’ नामक कविता में स्त्री के लिए क्या संदेश छिपा है?
ख) “कविता में एक तरफ कवि द्वारा यथार्थ की स्वीकृति है तो दूसरी तरफ एक महान कवि की विनम्रता भी”। ‘आत्मकथ्य’ कविता के आधार पर इस कथन के पक्ष में अपनी राय लिखिए।
ग) गोपियां किस व्यथा को सहन कर रही थी और क्यों? ‘सूरदास के पद’ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
घ) कवि देव ने फूलों से लदी लताओं का वर्णन किस रूप में किया है?’सवैया तथा कवित्त’ पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
(Class 10 Hindi A Sample Question Paper)

Answers

Answered by nikitasingh79
17
क) कविता में स्त्री को परंपराओं से हटकर अपने लिए कार्य करने तथा अपने अधिकारों को पहचानने का संदेश दिया गया है। मां के माध्यम से स्त्री को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि वह केवल सुंदरता पर नारी है बल्कि अपने आसपास के वातावरण के प्रति भी सचेत रहें। जिस पानी में झांकने पर उसे अपनी परछाई दिखाई देती है उसकी गहराई को भी वह भली-भांति जान लें। कहीं वही उसके लिए जान ले बस इतना हो जाए। उसे प्रगति की राह पर चलने के लिए शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए ताकि वह अपनी कमजोरियों पर काबू पा सके और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सके।

ख) कवि के मित्रों ने जब कवि से आत्मकथा लिखने के लिए कहा तो कवि ने कहा कि उनके जीवन में बड़ी बड़ी उपलब्धियां नहीं है जिन्हें दूसरों के सामने प्रकट किया जा सके। उनके जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे लोगों को किसी प्रकार की प्रसन्नता प्राप्त हो सके। इतने महान कवि द्वारा कहा गया यह कथन उनकी विनम्रता को दर्शाता है।

ग) गोपियां कृष्ण के विरह वियोग की व्यथा को सहन कर रही थी। श्री कृष्ण उन्हें छोड़ कर मथुरा जा बसे हैं और उद्धव के माध्यम से उन्होंने योग का संदेश भेजा है। जो गोपियों को स्वीकार्य नहीं है। गोपियों को आशा थी कि एक न एक दिन श्री कृष्ण अवश्य लौटकर आएंगे इसी आशा के बल पर गोपियां विरह वेदना को सहन कर रही थी परंतु श्री कृष्ण के योग संदेश के कारण उनके मन की बात अधूरी रह गई।

घ) कवि ने फूलों से लदी लताओं का वर्णन करते हुए कहा है कि यह लताएं इस प्रकार शोभित हो रही हैं मानो यह साड़ी हो जिसे कमल की कलीरूपी नायिका सिर पर ढांपकर अपने पराग कणों से बालक बसंत की नज़र उतार रहीं है।


Similar questions