Social Sciences, asked by maahira17, 9 months ago

निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) वर्षण क्या है?
(ख) जल चक्र क्या है?
(ग) लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन से हैं?
(च) ज्वार-भाटा क्या हैं तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं?
(छ) महासागरीय धाराएँ क्या हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
32

(क) वर्षण :  

वायुमंडल की आद्रता का ठोस या द्रव रूप में धरातल पर अथवा समुद्र में गिरना वर्षण कहलाता है। वर्षा,  हिम, ओले आदि वर्षण के विभिन्न रूप है।  

(ख) जल चक्र :  

पृथ्वी पर जल का एक चक्र चलता रहता है । इस चक्र में महासागरों का जल वायु में, वायु से स्थल और स्थल से पुनः महासागरों में जाता रहता है। इस प्रकार जलचक्र में पृथ्वी के तीनों परिमंडल अर्थात जल मंडल, वायु मंडल तथा स्थलमंडल भाग लेते हैं।

जल चक्र की एक अन्य विशेषता यह है कि इस प्रकरण में जल लगातार अपना स्वरूप बदलता रहता है।

(ग) लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं -  

तेज हवाओं के दौरान, समुद्र और महासागरों में उच्च ज्वार उत्पन्न होता है। लिथोस्फेरिक प्लेटों के अचानक गति के कारण, भूकंप, ज्वालामुखी और पानी के नीचे भूस्खलन होते हैं। भूस्खलन के परिणामस्वरूप, पानी की बड़ी मात्रा में बदलाव होता है और लहरों की ऊंचाई में वृद्धि का कारण बनता है।

(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं -

(1) तरंगे

(2) ज्वार भाटा

(3) धाराएं

इन गतियों में मुख्य रूप से पवनों, महासागरीय जल की लवणता तथा तापमान का योगदान होता है।  

(च) ज्वार-भाटा :  

महासागरों का जल दिन में दो बार तट की ओर ऊपर चढ़ता है तथा दो बार नीचे उतरता है। समुद्र के पानी के इसी उतार-चढ़ाव को ज्वार भाटा कहते हैं। जब ऊंचा उठ कर जल तट को डुबो देता है, तो उसे ज्वार कहते हैं इसके विपरीत जल के तट से पीछे हटने को भाटा कहा जाता है।

ज्वार-भाटा उत्पन्न होने के कारण :  

ज्वार भाटा सूर्य और चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण आता है। चंद्रमा के पृथ्वी के निकट होने के कारण सागरीय जल पर इसके आकर्षण शक्ति का अधिक प्रभाव पड़ता है इसलिए चंद्रमा की आकर्षण शक्ति को ही ज्वार भाटा का मुख्य कारण माना जा सकता है।  

(छ) महासागरीय धाराएँ :

महासागर धाराएँ निश्चित दिशाओं में समुद्र की सतह पर लगातार बहने वाली जल की धाराएँ हैं। समुद्र की धाराएँ गर्म या ठंडी हो सकती हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  ( जल) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14598684#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

कारण बताइए-

(क) समुद्री जल नमकीन होता है।

(ख) जल की गुणवत्ता का ह्यस हो रहा है|

https://brainly.in/question/14600649#

सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए-

(क) वह प्रक्रम जिस में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल एवं स्थल के बीच चक्कर लगाता रहता है?

(i) जल चक्र (ii) ज्वार-भाटा (iii) महासागरीय धाराएँ

(ख) सामान्यत: गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती हैं :

(i) ध्रुवों के निकट (ii) भूमध्य रेखा के निकट (iii) दोनों में से कोई नहीं

(ग) दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है?

(i) ज्वार-भाटा (ii) महासागरीय धाराएँ (iii) तरंगें  

https://brainly.in/question/14600671#

Answered by ssssandy287
3

Answer:

vcdjfhruuutvffuru rhuriiir ghurueiiut fhhwoowhr fuueuirhhtxhxuidjf

Similar questions