Biology, asked by maahira17, 8 months ago

निम्न वाक्य सही हैं या गलत, व्याख्या सहित बताएँ-
(क) गर्भपात स्वत: भी हो सकता है (सही/गलत)
(ख) बंध्यता को जीवनक्षम संतति न पैदा कर पाने की अयोग्यता के रूप में परिभाषित किया गया है और यह सदैव स्त्री की असामान्यताओं/दोषों के कारण होती है। (सही/गलत)
(ग) एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक उपाय के रूप में शिशु को पूर्णरूप से स्तनपान कराना सहायक होता है। (सही/गलत)
(घ) लोगों के जनन स्वास्थ्य के सुधार हेतु यौन संबंधित पहलुओं के बारे में जागरूकता पैदा करना एक प्रभावी उपाय है। (सही/गलत)

Answers

Answered by nikitasingh79
3

(क) गर्भपात स्वत: भी हो सकता है

उत्तर : सही

व्याख्या :  हार्मोन स्रावण में असंतुलन, गर्भाशय के एंडोमेट्रियम से अतिरिक्त स्राव, एंडोमेट्रियम पर आयी असमानताएं,  एंडोमेट्रियम के स्राव में कमी या वृद्धि या किसी दवा के अनुषंगी प्रभाव, आदि के कारण स्वत: गर्भपात हो सकता है।

(ख) बंध्यता को जीवनक्षम संतति न पैदा कर पाने की अयोग्यता के रूप में परिभाषित किया गया है और यह सदैव स्त्री की असामान्यताओं/दोषों के कारण होती है।

उत्तर : गलत  

व्याख्या : इसका कारण स्त्री व पुरुष दोनों हो सकते हैं क्योंकि जनन क्रिया दोनों के सही होने पर ही पूर्ण होती है । यदि पुरुष में शुक्राणु नहीं बनते, कम बनते हैं या गतिशील नहीं होते हैं तो यह पुरुष की कमी के कारण उत्पन्न बंध्यता में आता है‌। इसके लिए महिला ज़िम्मेदार नहीं होती है।  

(ग) एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक उपाय के रूप में शिशु को पूर्णरूप से स्तनपान कराना सहायक होता है।

उत्तर : सही  

व्याख्या : इससे रजोधर्म नहीं होता है, परंतु यह विधि शिशु के जन्म के अधिकतम 6 माह तक ही कारगर है।  

(घ) लोगों के जनन स्वास्थ्य के सुधार हेतु यौन संबंधित पहलुओं के बारे में जागरूकता पैदा करना एक प्रभावी उपाय है।

उत्तर :  सही

व्याख्या : सही जानकारी एवं उसके लाभ पता होने से लोगों के जनन स्वास्थ्य में सुधार आता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (जनन स्वास्थ्य) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/14775657#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

बंध्य दंपतियों को संतान पाने हेतु सहायता देने वाली कुछ विधियाँ बताएँ।  

https://brainly.in/question/14795269#

किसी व्यक्ति को यौन संचारित रोगों के संपर्क में आने से बचने के लिए कौन से उपाय अपनाने चाहिए?  

https://brainly.in/question/14795551#

Answered by Anonymous
0

Answer:

(क) गर्भपात स्वत: भी हो सकता है (सही/गलत)

सही

(ख) बंध्यता को जीवनक्षम संतति न पैदा कर पाने की अयोग्यता के रूप में परिभाषित किया गया है और यह सदैव स्त्री की असामान्यताओं/दोषों के कारण होती है। (सही/गलत)

गलत

(ग) एक प्राकृतिक गर्भनिरोधक उपाय के रूप में शिशु को पूर्णरूप से स्तनपान कराना सहायक होता है। (सही/गलत)

सही

(घ) लोगों के जनन स्वास्थ्य के सुधार हेतु यौन संबंधित पहलुओं के बारे में जागरूकता पैदा करना एक प्रभावी उपाय है। (सही/गलत)

सही

Similar questions