Science, asked by graceluhan2952, 10 months ago

निम्न यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिए:
ZnO, Na2O एवं K2CO3 दिया गया है:
Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u
Na का परमाणु द्रव्यमान = 23u
K का परमाणु द्रव्यमान = 39u,
C का परमाणु द्रव्यमान = 12u एवं
O का परमाणु द्रव्यमान = 16u है।

Answers

Answered by nikitasingh79
60

उत्तर :  

(a) ZnO

जिंक (Zn) का परमाणु द्रव्यमान = 65 u

ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

जिंक ऑक्साइड (ZnO) का सूत्र इकाई द्रव्यमान = जिंक (Zn) का परमाणु द्रव्यमान + ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान

= 65 u + 16 u  

जिंक ऑक्साइड (ZnO) का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 81 u

(b) Na2O

सोडियम (Na) का परमाणु द्रव्यमान = 23 u

ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

सोडियम ऑक्साइड (Na2O) का सूत्र इकाई द्रव्यमान‌ = 2 × सोडियम (Na) का परमाणु द्रव्यमान + ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान

= (23 u × 2) + 16 u

= 46 u + 16 u  

सोडियम ऑक्साइड (Na2O) का सूत्र इकाई द्रव्यमान‌ = 62 u

(c) K2CO3

पोटैशियम (K) का परमाणु द्रव्यमान = 39 u

कार्बन (C) का परमाणु द्रव्यमान = 12 u

ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान = 16 u

पोटैशियम कार्बोनेट (K2CO3) का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 × पोटैशियम (K) का परमाणु द्रव्यमान + कार्बन (C) का परमाणु द्रव्यमान + 3 × ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान

= (39 u × 2) + 12 u + (16 u × 3)

= 78 u + 12 u + 48 u

पोटैशियम कार्बोनेट (K2CO3) का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 138 u

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।

Answered by nareshbhagta10
21

Answer:

ZnO= 81u

Na2O=62u

k2CO3= 138u

Explanation:

hope you like it

I got information from Google

Similar questions