Hindi, asked by stapiya02, 3 months ago

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए-
जीवन में सफल वही है जो उपयुक्त चुनाव करना जानता है। चुनाव करने में तनिक भी भूल - चूक हुई तो हानि
सुनिश्चित है। कुछ चुनाव हमारे वश में नहीं हैं जैसे माता - पिता, जन्म - मृत्यु का; किन्तु कुछ चुनाव हमारे वश में
हैं जिन पर हमारी सफलता - असफलता निर्भर हैं- जैसे अच्छी बुरी संगति का चुनाव, आलस्य और परिश्रम का
चुनाव आदि। संगति का चुनाव इन सब चुनावों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस चुनाव पर हमारा आचरण,
कर्म, विचार, भाषा - स्तर मनुष्यता और हमारी सफलता - असफलता निर्भर करती है।
मनुष्य का चित्त बुराइयों और बुरे लोगों की ओर जल्दी आकर्षित होता है। जिस प्रकार पानी सदा नीचे की ओर
जाता है, उसी प्रकार मनुष्य का मन भी बुराइयों की ओर शीघ्र भागता है। ऊँचाई तक आने में कष्ट उठाना पड़ता है
इस प्रकार अच्छाई की ओर जाने में परिश्रम करना पड़ता है, परन्तु हम विवेक से काम लेकर अच्छे और बुरे का
चुनाव कर सकते है और इसी विवेक के आधार पर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।​

Answers

Answered by py950518
1

Explanation:

sangati ka chunav kisprakar kiya ja skta hai

Similar questions