Hindi, asked by tgb00700700759, 1 month ago

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: [5]]
इतिहास साक्षी है जो भी व्यक्ति समय का सदुपयोग करता रहा, उसने बड़ी सफलताएँ
प्राप्त की। उदाहरण स्वरूप मैडम क्यूरी ने रातभर जागकर मेहनत की | बीस-बीस घंटे
प्रयोगशाला में लगाया और · रेडियम ' की खोज की। बुद्धिमान व्यक्ति अपने जीवन के
प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करते हैं | समयानुसार काम करनेवाले के सभी काम पूरे हो जाते
हैं। वे पठन-पाठन, खेल, व्यायाम, सामाजिक-उत्सव, मनोरंजन चिंतन-मनन
सबके लिए समय निकाल लेते हैं | समय का सदुपयोग न करनेवाले को प्रत्येक क्षेत्र में
असफलता व निराश हाथ लगती है।
प्रश्न:
1. सफलता पाने के लिए क्या करना चाहिए? (1)
2. समय का सदुपयोग कैसे करना चाहिए? (1)
3. मैडम क्यूरी रेडियम की खोज कैसे कर पाई? (1)
4. समय का सदुपयोग न करने से क्या होता है? (1)
5. इस गद्यांश के उचित शीर्षक लिखिए | (1)​

Answers

Answered by sharmamonu7799
1

Answer:

1. सफलता पाने के लिए समय का सदुपयोग करना चाहिए

2.समय अनुसार काम करके समय का सदुपयोग करना चाहिए

3. मैडम क्यूरी ने रात भर जाग जाग कर मेहनत की उन्होंने प्रयोगशाला में 20 20 घंटे काम किया अपने प्रति क्षण का सदुपयोग करती रही जिस कारण उन्होंने रेडियम की खोज की

4. समय का सदुपयोग ना करने से हर क्षेत्र में असफलता व निराशा हाथ लगती है

5. समय का सदुपयोग

Explanation:

hope it will help you! ☺️

Similar questions