Hindi, asked by anshu22571, 8 months ago

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए I
समय का सदुपयोग सफलता का प्रथम सोपान कहा जा सकता है I समय का सदुपयोग हमारे जीवन को खुशियों से भर सकता है और अमूल्य क्षण नष्ट होने से बच जाते हैं I वे ठीक समय पर विद्यालय पहुँचते हैं I गृहकार्य तथा कक्षाकार्य करते हैं I उन्हें परीक्षा के दिनों में अधिक श्रम नहीं करना पड़ता है I अध्ययन के बाद भी, वे समय निष्ठा के कारन ही अपने व्यवसाय में उन्नति कर पाते हैं I हम यहाँ अधिवक्ता के उदाहरण को ही देखते हैं I यदि वह ठीक समय पर अपने कमरे में न बैठे या ठीक समय पर मुकदमें की पैरवी करने के लिए न पहुँचे तो यह उचित न होगा I उसे अपयश के साथ आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ेगी I इस प्रकार यदि चिकित्सक अपना क्लिनिक समय पर न खोले तो मरीज दूसरे चिकित्स्क के पास चलें जाते हैं I दवा की प्रतीक्षा में ही अपने प्राणों को गंवा देते हैं I ऐसे चिकित्सक की दुर्दशा भी समय का सदुपयोग न करने वाले अधिवक्ता की तरह हो जाती है I व्यापारी भी समय का सदुपयोगी करके ही अपने व्यापार में उन्नति कर सकता है I ऐसे ही लोगों का लक्ष्मी भी साथ देती है I नौकरी में भी समय की पाबंदी आवश्यक है I समय नियोजित कर्मचारी से ही उसके अधिकारी प्रसन्न रहते हैं I जो व्यक्ति समाय का पालन नहीं करता वह नौकरी में अधिक नहीं टिक पता है I इसका प्रभाव उसके पुरे परिवार पर पड़ता है I नौकरी के लिए भटकना पड़ता है I अतः प्रत्येक व्यक्ति को समय का सदुपयोग करना चाहिए I
समय का सदुपयोग मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है I जो व्यक्ति इसके महत्व को समझते हैं वे ही अपने जीवन में सफल होते हैं I ऐसे लोगों के सारे काम समय पर पुरे होते हैं I जो व्यक्ति इसके महत्त्व को नहीं स्मझते उसका जीवन सदा कष्टमय बना रहता है I वे अपने जीवन में असफल रहते हैं I आत्म - विश्वास की कमी होती है I सुख - समृद्धि उससे दूर चली जाती है I
(क) जीवन में समय के सदुपयोग से क्या लाभ हैं ?
(ख) समय नियोजन का पालन करना क्यों आवश्यक है ?
(ग) किस प्रकार के चिकित्सक का कार्य ठीक नहीं चलता है उसका कारण भी बताइए I
(घ) व्यापारी के लिए समय का क्या महत्व है ?
(ङ) सफलता किसके कदम चूमती है ? क्यों ?
(च) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए I

Answers

Answered by shailajavyas
4

Answer: गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए I

(क) जीवन में समय के सदुपयोग से क्या लाभ हैं ?

उत्तर : समय का सदुपयोग हमारे जीवन को खुशियों से भर सकता है और अमूल्य क्षण नष्ट होने से बच जाते हैं I  समय का सदुपयोग सफलता का प्रथम सोपान कहा जा सकता है |

(ख) समय नियोजन का पालन करना क्यों आवश्यक है ?

उत्तर : जो व्यक्ति समय का पालन नहीं करते वह अपने जीवन में असफल रहते हैं | वह नौकरी में अधिक नहीं टिक पाते है I इसका प्रभाव उसके पूरे परिवार पर पड़ता है I नौकरी के लिए भटकना पड़ता है I जो व्यक्ति इसके महत्त्व को नहीं समझते उसका जीवन सदा कष्टमय बना रहता है I वे अपने जीवन में असफल रहते हैं Iअतः प्रत्येक व्यक्ति को समय का नियोजन करना चाहिए I

(ग) किस प्रकार के चिकित्सक का कार्य ठीक नहीं चलता है उसका कारण भी बताइए I

उत्तर : यदि चिकित्सक अपना क्लिनिक समय पर न खोले तो मरीज दूसरे चिकित्सक के पास चले जाते हैं I ऐसे चिकित्सक का कार्य ठीक नहीं चलता है क्योंकि दवा की प्रतीक्षा में ही मरीज अपने प्राणों को गंवा देते हैं |

(घ) व्यापारी के लिए समय का क्या महत्व है ?

उत्तर : व्यापारी भी समय का सदुपयोग करके ही अपने व्यापार में उन्नति कर सकता है I ऐसे ही लोगों का लक्ष्मी भी साथ देती है I  वे समय निष्ठा के कारन ही अपने व्यवसाय में उन्नति कर पाते हैं I

(ङ) सफलता किसके कदम चूमती है ? क्यों ?

उत्तर : समय का सदुपयोग मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है I

जो व्यक्ति समय के महत्व को समझते हैं वे ही अपने जीवन में सफल होते हैं और सफलता उन्हीं के कदम चूमती हैं I ऐसे लोगों के सारे काम समय पर पूरे होते हैं I

(च) गद्यांश का उचित शीर्षक लिखिए I

उत्तर : गद्यांश का उचित शीर्षक "समय का सदुपयोग"

Answered by sukantipanda779
0

Answer:

Dyd hlo app do so so to RM ek

Similar questions