निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दें :-
हमारे जीवन का आधार वन है। वनों के अभाव में जीवन की संभावना ही खत्म हो जाती है। इनसे हमें वायु प्राप्त होती है। बरसात भी इन्हीं पर आश्रित है। वन प्रकृति की अनुपम भेंट हैं। पेड़- पौधे तथा मनुष्य एक दूसरे के पोषक और संरक्षक हैं। इन वृक्षों, पेड़-पौधों और वनों से प्राकृतिक संतुलन तथा पर्यावरण संतुलन बना रहता है। हरी-भरी भूमि को बंजर होने से बचाने, भूमि-रक्षण, मिट्टी के कटाव आदि को रोकने के लिए भी वनों का संरक्षण अनिवार्य है । यह देश के प्राकृतिक सौंदर्य में तो चार चाँद लगाते ही हैं, साथ ही अर्थव्यवस्था का भी सुदृढ़ आधार हैं। जंगली जीवो को भी कुदरती आवास प्रदान करते हैं। आज उद्योग धंधों का खूब विकास हो रहा है। उद्योग धंधों के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने के लिए वनों को बड़ी तेज़ी से काटा जा रहा है। जनसंख्या वृद्धि के कारण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त भूमि चाहिए और उसका एक ही रास्ता है वन काटना। सड़कों के लिए, पार्क और उद्यानों के लिए जंगलों को काट- काट कर सीमेंट और पत्थर के जंगल खड़े किए जा रहे हैं। ईंधन और भवन निर्माण के लिए भी वनों की आहुति दी जा रही है। इससे वन - क्षेत्र सिकुड़ता जा रहा है।
प्रश्न 11:- हमारे जीवन का आधार क्या है ? *
(क) जीव
(ख) घर
(ग) वन
(घ) पर्वत
प्रश्न 12:- पेड़-पौधे तथा मनुष्य एक दूसरे के ________और _______ हैं। *
(क) प्रकृति, भेंट
(ख) पोषक, संरक्षक
(ग) चाँद, सौंदर्य
(घ) आश्रय, आधार
प्रश्न 13:- वनों के अभाव में जीवन की संभावना ही खत्म हो जाती है, कैसे? *
(क) मनुष्य का साँस लेना कठिन हो जाएगा।
(ख) वर्षा में कमी आ जाएगी।
(ग) धरती बंजर हो जाएगी।
(घ) उपर्युक्त सभी।
प्रश्न 14:- अतिरिक्त भूमि प्राप्त करने का एकमात्र रास्ता क्या है ? *
(क) पेड़ लगाना।
(ख) वन काटना।
(ग) भूमि किराये पर लेना।
(घ) भूमि लगान पर देना।
प्रश्न 15:- जंगलों को काट कर सीमेंट और पत्थर के जंगल खड़े किए जा रहे हैं। उपरोक्त वाक्य में सीमेंट और पत्थर के जंगलका क्या अर्थ है ? *
(क) पत्थर के ढेर लगाए जा रहे हैं।
(ख) बड़ी-बड़ी इमारतें बनाई जा रही है।
(ग) बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं।
(घ ) सड़कों पर वृक्ष और पेड़ लगाए जा रहे हैं।
saab ke anwser bataa doo plzz mujhe mark me as brainlist...
Answers
Answered by
5
Answer:
1 ka ban hai Sahi ok bro tik lagaro 12 ka 4
Answered by
2
there is your answer
question no. 11 opctation C
question no. 12 opctation B
question no. 13 opctation D
question no. 14 opctation B
question no. 15 opctation B
Similar questions