Hindi, asked by aastee23452, 3 months ago

निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र - लेखन कीजिए:-मोहल्ले में बढ़ती गंदगी के कारण वहाॅं के निवासी त्रस्त है । इसी संदर्भ में संजय / संगीता पाटिल, शिवनेरी, खासबाग मैदान, कोल्हापुर से स्वास्थ्य अधिकारी, नगर परिषद, कोल्हापुर को शिकायत करते हुए पत्र लिखता/ लिखती है।​

Answers

Answered by bhatiamona
27

निम्नलिखित जानकारी पर आधारित पत्र - लेखन कीजिए:-मोहल्ले में बढ़ती गंदगी के कारण वहाॅं के निवासी त्रस्त है । इसी संदर्भ में संजय / संगीता पाटिल, शिवनेरी, खासबाग मैदान, कोल्हापुर से स्वास्थ्य अधिकारी, नगर परिषद, कोल्हापुर को शिकायत करते हुए पत्र लिखता/ लिखती है।​

प्रेषक : संगीता पाटिल,

शिवनेरी, खासबाग मैदान,

कोल्हापुर

सेवा में,

श्रीमान स्वास्थ्य अधिकारी,

नगर परिषद,

कोल्हापुर

महोदय ,

                 सविनय निवेदन यह है कि मेरा नाम संगीता पाटिल है | मैं कोल्हापुर की निवासी हूँ | मैं आपको मोहल्ले में बढ़ती गंदगी के कारण वहाॅं के निवासीयों को हो रही परेशानी के बारे में बताना चाहती हूँ | सफाई नहीं होने के कारण यहाँ पर बहुत गंदगी फ़ैल गई है जिसके कारण सब आए दिन बीमार पड़ रहे है | सड़कों , नालियों में बहुत गंदगी फैली हुई है | रास्ते में चारों तरफ़ बदबू ही फैली हुई है |

    मेरी आपसे प्रार्थना है कि हमारे  मोहल्ले की हालत देखें और गाँव को स्वच्छ और हरा-भरा करने के लिए कदम उठाए | आशा करता हूँ आप मेरी बात पर अनदेखा नहीं करेंगे और इस विषय पर विचार करेंगे |

भवदीय ,

संगीता पाटिल ,

कोल्हापुर

Similar questions