Math, asked by maahira17, 9 months ago

निम्नलिखित को हल कीजिए :
(a) अध्यापिका बताती है कि उनकी कक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए अधिकतम अंक, प्राप्त किए न्यूनतम अंक का दुगुना जमा 7 है। प्राप्त किए गए अधिकतम अंक 87 हैं। प्राप्त किए गए न्यूनतम अंक क्या हैं?
(b) किसी समद्विबाहु त्रिभुज में आधार कोण बराबर होते हैं। शीर्ष कोण 40^\circ है। इस त्रिभुज के आधार कोण क्या हैं? (याद कीजिए कि त्रिभुज के तीनों कोणों का योग 180^\circ होता है।)
(c) सचिन द्वारा बनाए गए रनों की संख्या राहुल द्वारा बनाए गए रनों की संख्या की दुगुनी है। उन दोनों द्वारा मिलकर बनाए गए कुल रन एक दोहरे शतक से 2 रन कम हैं। प्रत्येक ने कितने रन बनाए थे?

Answers

Answered by nikitasingh79
4

Step-by-step explanation:

(a) मान लीजिए कक्षा में प्राप्त किए गए न्यूनतम अंक = x  

प्रश्न के अनुसार,

2y + 7 = 87

2y = 87 - 7

2y = 80

y = 80/2

y = 40

अतः, कक्षा में प्राप्त किए गए न्यूनतम अंक 40 हैं।

 

(b) मान लीजिए त्रिभुज के आधार कोण = x  

दिया है शीर्ष कोण =  40°  

माना ∠A = 40° , ∠B = ∠C = x°

∠A + ∠B + ∠C = 180° [त्रिभुज का कोण का योग]

40° + ∠B +  ∠B = 180°

40° + 2 ∠B = 180°

2∠B  = 180° - 40°

2 ∠B = 140°

∠B  = 140°/2

∠B = 70°

अतः , समद्विबाहु त्रिभुज के आधार कोण 70° है।

 

(c) मान लीजिए राहुल का स्कोर x रन और सचिन का स्कोर 2x है।

प्रश्न के अनुसार,

x + 2x = 198

3x = 198

x = 198/3

x = 66

राहुल का स्कोर = 66 रन

और सचिन का स्कोर = 2 × 66 = 132 रन।

अतः , राहुल द्वारा बनाए गए रनों की संख्या 66 और सचिन द्वारा बनाए गए रनों की संख्या 132 है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (सरल समीकरण ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/13428792#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

निम्नलिखित स्थितियों के लिए समीकरण बनाइए और फिर उन्हें हल करके अज्ञात संख्याएँ ज्ञात कीजिए : (a) एक संख्या के आठ गुने में 4 जोड़िए: आपको 60 प्राप्त होगा।

(b) एक संख्या का \frac{1}{5} घटा 4, संख्या 3 देता है।

(c) यदि मैं किसी संख्या का तीन-चौथाई लेकर इसमें 3 जोड़ दें, तो मुझे 21 प्राप्त होते हैं।

(d) जब मैंने किसी संख्या के दुगुने में से 11 को घटाया, तो परिणाम 15 प्राप्त हुआ।

(e) मुन्ना ने 50 में से अपनी अभ्यास-पुस्तिकाओं की संख्या के तिगुने को घटाया, तो उसे परिणाम 8 प्राप्त होता है।

(f) इबेनहल एक संख्या सोचती है। वह इसमें 19 जोड़कर योग को 5 से भाग देती है, उसे 8 प्राप्त होता है। (g) अनवर एक संख्या सोचता है। यदि वह इस संख्या के \frac{5}{2} में से 7 निकाल दे, तो परिणाम 23 है।  

https://brainly.in/question/13441218#

Answered by rakeshnindhane366
1

Step-by-step explanation:

a wale question ka answer

Similar questions