Hindi, asked by deadfool123, 7 months ago

निम्नलिखित के विलोम शब्द लिखिए | १. सज्जन x २. जन्म x ३. रात x ४. फूल x ५. वर x

Answers

Answered by pandaXop
10

✬ उत्तर ✬

➟ शब्दों के विलोम इस प्रकार है।

1.) सज्जन - दुर्जन

2.) जन्म - मृत्यु ( मरण )

3.) रात - दिन

4.) फूल - काँटा

5.) वर - वधु

___________________________

विलोम शब्द किसे कहते हैं?

  • वैसे शब्द जो एक - दूसरे शब्द का विपरीत अर्थ बताते हैं , उन्हें विलोम या विपरीतार्थक शब्द कहा जाता है।

कुछ और उदाहरण देखें

  • उदय - अस्त
  • हानि - लाभ
  • गहरा - उथला
  • दानव - मानव
  • पुरस्कार - दंड
  • ज्ञानी - मूर्ख
  • आकाश - पाताल
  • न्याय - अन्याय
  • आदर - निरादर
  • सत्य - असत्य

विलोम शब्द लिखते समय यह ध्यान रखे कि तत्सम का विलोम तत्सम और तद्भव शब्द का विलोम तद्भव ही होगा।


VishalSharma01: Nice :)
Answered by jayathakur3939
1

निम्नलिखित के विलोम शब्द लिखिए | १. सज्जन x २. जन्म x ३. रात x ४. फूल x ५. वर

१. सज्जन => दुर्जन

२. जन्म   => मरण

३. रात    => दिन

४. फूल   => कांटे

५. वर    => शाप

विलोम की परिभाषा => ऐसा शब्द जिसका विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते है | उदहारण => आना = जाना , उल्टा = सीधा , मोटा =पतला , काला = सफेद

Similar questions