Hindi, asked by ravikashyap4424, 1 month ago

निम्नलिखित कहावत का सही अर्थ लिखिए
29. मुख में राम बगल में छुरी​

Answers

Answered by Itz2minback
6

Answer:

लोकोक्ति (मुहावरा) – मुँह में राम बगल में छुरी

लोकोक्ति (मुहावरे) का हिन्दी में अर्थ – बाहर से मित्रता पर भीतर से बैर

मुँह में राम बगल में छुरी हिन्दी की एक प्रसिद्ध लोकोक्ति है जिसका प्रयोग अक्सर हिन्दी के लेख, निबंध आदि में किया जाता है।

मुँह में राम बगल में छुरी लोकोक्ति (मुहावरे) का वाक्य प्रयोग :-

लोकोक्ति का वाक्य प्रयोग – सुरभि और प्रतिभा दोनों आपस में अच्छी सहेलियाँ बनती हैं, परंतु मौका पाते ही एक – दूसरे की बुराई करना शुरू कर देती हैं। यह तो वही बात हुई – मुँह में राम बगल में छुरी

लोकोक्ति का वाक्य प्रयोग – आजकल हमारे आसपास कुछ ऐसे मित्र रहने लगे हैं जिन पर भरोसा करना मुश्किल है क्योंकि वे मुंह में राम बगल में छुरी वाला सिद्धांत पर चलते हैं।

लोकोक्ति का वाक्य प्रयोग – रमेश से सूरत के सामने जब मित्रता का प्रस्ताव रखा तब सुरेश के मन में जान पहचान की जान पहचान ना होने की वजह से असमंजस में था तब सुरेश ने कहा मुझ पर भरोसा रखो मैं मुंह में राम बगल में छुरी वाला व्यक्ति नहीं हूं।

हिन्दी की 1000 लोकोक्तियाँ – अर्थ, वाक्य प्रयोग

कई बार लोग लोकोक्तियों (कहावतों) और मुहावरों को एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं। मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर को जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ और मुहावरे और लोकोक्तियों का अंतर अच्छी प्रकार से समझें।

Similar questions