Social Sciences, asked by ZoomSTER1812, 10 months ago

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। क्या आप उनसे सहमत हैं? अपने कारण भी बताइए।
क. संविधान के नियमों की हैसियत किसी भी अन्य कानून के बराबर है।
ख. संविधान बताता है कि शासन व्यवस्था के विविध अंगों का गठन किस तरह होगा।
ग. नागरिकों के अधिकार और सरकार की सत्ता की सीमाओं का उल्लेख भी संविधान में स्पष्ट रूप में है। घ. संविधान संस्थाओं की चर्चा करता है, उसका मूल्यों से कुछ लेना-देना नहीं है।

Answers

Answered by nikitasingh79
14

उत्तर :  

क. संविधान के नियमों की हैसियत किसी भी अन्य कानून के बराबर है।  

  • यह कथन गलत है। संविधान देश का सर्वोच्च कानून है। यदि संसद या राज्य विधानमंडल का कानून संविधान का उल्लंघन करता है तो सर्वोच्च न्यायालय उस कानून को अवैध घोषित करके रद्द कर सकता है।

ख. संविधान बताता है कि शासन व्यवस्था के विविध अंगों का गठन किस तरह होगा।  

  • यह कथन सत्य है। संविधान में उन नियमों का वर्णन किया गया है जिनके अनुसार संसद , कार्यपालिका तथा न्यायपालिका की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रपति के चुनाव की विधि, अवधि व शक्तियों का वर्णन संविधान में किया गया है । प्रधानमंत्री की नियुक्ति व शक्तियों का वर्णन संविधान में किया गया है। संसद की रचना व शक्तियों का वर्णन संविधान में किया गया है।

ग. नागरिकों के अधिकार और सरकार की सत्ता की सीमाओं का उल्लेख भी संविधान में स्पष्ट रूप में है।

  • यह कथन सत्य है। संविधान के तीसरे भाग में छह मौलिक अधिकारों का वर्णन किया गया है । सरकार मौलिक अधिकारों की विरूद्ध कानून नहीं बना सकती। यदि बनाती है तो सर्वोच्च न्यायालय उसे रद्द कर सकता है।

घ. संविधान संस्थाओं की चर्चा करता है, उसका मूल्यों से कुछ लेना-देना नहीं है।

  • यह कथन गलत है। संविधान में केवल संस्थाओं का ही वर्णन नहीं किया जाता बल्कि मूल्यों पर भी ज़ोर दिया जाता है। भारत के संविधान की प्रस्तावना में संविधान के दर्शन व मूल्यों का वर्णन किया गया है । प्रस्तावना में भारत को प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी , धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया है।  प्रस्तावना में न्याय, स्वतंत्रता, समानता ,बंधुत्व, व्यक्ति के गौरव , राष्ट्र की एकता तथा अखंडता आदि मूल्य पर ज़ोर दिया गया है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न  

संविधान निर्माण में इन नेताओं और उनकी भूमिका में मेल बैठाएँ:  

क. मोतीलाल नेहरू         1. संविधान सभा के अध्यक्ष  

ख. बी.आर. अंबेडकर      2. संविधान सभा की सदस्य

ग. राजेंद्र प्रसाद               3. प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष  

घ. सरोजिनी नायडू          4. 1928 में भारत का संविधान बनाया

https://brainly.in/question/9692624

हमारे संविधान को दिशा देने वाले ये कुछ मूल्य और उनके अर्थ हैं। इन्हें आपस में मिलाकर दोबारा लिखिए।  

क. संप्रभु         1. सरकार किसी धर्म के निर्देशों के अनुसार काम नहीं करेगी।  

ख. गणतंत्र        2. फैसले लेने का सर्वोच्च अधिकार लोगों के पास है।  

ग. बंधुत्व          3 . शासन प्रमुख एक चुना हुआ व्यक्ति है।  

घ. धर्मनिरपेक्ष   4. लोगों को आपस में परिवार की तरह रहना चाहिए।

https://brainly.in/question/9702942

Answered by QuEeNoFdEm0n
5

heya mate❤

option B is the answer

Similar questions