Social Sciences, asked by Krishnakant1344, 10 months ago

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए -
(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन (ii) सर्वव्यापक और स्थानिक संसाधन

Answers

Answered by nikitasingh79
38

Answer:

Explanation:

(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन में अंतर :  

★★संभाव्य संसाधन वे संसाधन है जिनकी पूर्ण मात्रा की जानकारी नहीं प्राप्त हो सकती है और वर्तमान समय में इनका इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। परंतु आने वाले समय (भविष्य) में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

संभाव्य संसाधन एक उदाहरण : लद्दाख में पाया गया यूरेनियम

 

★★वास्तविक संसाधन वे संसाधन है जिनका सर्वेक्षण हो चुका है और उपयोग हेतु भंडार सुनिश्चित किया जा चुका है।

जब संभाव्य संसाधनों की पूरी मात्रा ज्ञात हो जाती है और उनका इस्तेमाल होने लगता है ये संसाधन वास्तविक संसाधन बन जाते हैं। उदाहरण के लिए आज से लगभग 200 वर्ष पूर्व तेज गति वाली पवनें एक संभाव्य संसाधन थी। परंतु आज वे वास्तविक संसाधन के रूप में इस्तेमाल होने लगी है । इसी प्रकार कोयले(जर्मनी के रूर प्रदेश), खनिज तेल (पश्चिम एशिया ) तथा  दक्कन के पठार (महाराष्ट्र) की काली मिट्टी के निक्षेप भी वास्तविक संसाधन है।  

 

(ii) सर्वव्यापक और स्थानिक संसाधन में अंतर :  

★★कुछ संसाधन सभी स्थानों में पाए जाते हैं। इन्हें सर्वव्यापक संसाधन कहा जाता है। उदाहरण के लिए वायु एक सर्वव्यापक संसाधन है।

★★इसके विपरीत कुछ संसाधन  किसी स्थान विशेष पर ही पाए जाते हैं; उदाहरण लोहा या कोयला। इन्हें स्थानिक संसाधन कहा जाता है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

सही उत्तर पर निशान लगाइए - (i) निम्नलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?

(क) उपयोगिता

(ख) मूल्य

(ग) मात्रा (ii) निम्नलिखत में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?

(क) कैंसर उपचार की औषधियाँ (ख) झरने का जल

(ग) उष्णकटिबंधीय वन (iii) कथन पूरा कीजिए-

जैव संसाधन ...... होते हैं। (क) जीव-जन्तुओं से व्युत्पन्न (ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित

(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न

https://brainly.in/question/11142276

Answered by bindalharsh2008
2

Explanation:

there is not your answer

Attachments:
Similar questions