Biology, asked by maahira17, 9 months ago

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट करें -
(क) खाद्य श्रृंखला तथा खाद्य जाल (बेब)
(ख) लिटर (कर्कट) एवं अपरद
(ग) प्राथमिक एवं द्वितीयक उत्पादकता

Answers

Answered by nikitasingh79
8

(क) खाद्य श्रृंखला तथा खाद्य जाल (बेब) में अंतर :

खाद्य श्रृंखला  :  

(1) पारिस्थितिकी तंत्र में सभी जीव भोजन ग्रहण करने के लिए एक दूसरे से श्रृंखला के रूप में जुड़े रहते हैं जिसे खाद्य श्रृंखला कहते हैं।

(2) एक जीव केवल एक स्तर या अवस्था बनाए रखता है।  

(3) इसमें उर्जा के प्रवाह की आसानी से गणना की जा सकती है।

(4) इसमें जीवों में समान पोषक स्तर पर सीमित प्रतिस्पर्धा होती है।

(5) ऊर्जा का स्थानांतरण उत्पादकों से सर्वोच्च उपभोक्ताओं में एक क्रम के रूप में होता है।

खाद्य जाल (बेब) :  

(1) अनेक खाद्य श्रृंखलाएं आपस में भोजन के लिए जुड़कर एक जाल का निर्माण करती हैं , जिसे खाद्य जाल कहते हैं।  

(2) एक जीव एक से ज्यादा स्तर या अवस्था बनाए रख सकता  है।  

(3) इसमें उर्जा के प्रवाह की गणना करना बहुत कठिन होता है।  

(4) प्रतिस्पर्धा कई जीवों में समान व विभिन्न पोषक स्तरों पर होती है।  

(5) इसमें ऊर्जा का एकदिशीय प्रवाह अनेक पंथों पर होता है।

(ख) लिटर (कर्कट) एवं अपरद में अंतर :

लिटर (कर्कट) :  

(1) इसका निर्माण सभी प्रकार के अपशिष्ट पदार्थों से होता है।

(2) ये भूमि के ऊपर प्राप्त होते हैं।

(3) इनमें जैव अपघटनीय  व गैर-अपघटनीय पदार्थ होते हैं।

(4) ये कच्चे माल के रूप में अपघटन प्रक्रिया के लिए कार्य करते हैं।  

अपरद :  

() ये मृत कार्बनिक पदार्थ होते हैं जो जंतु व पादप से प्राप्त होते हैं।

(2) ये भूमि के ऊपर व नीचे प्राप्त होते हैं।

(3) अपरद में केवल जैव अपघटनीय पदार्थ होते हैं।

(4) इनमें चीटियां, केंचुआ व दीमक अपरदन प्रक्रिया के लिए कार्य करते हैं।

(ग) प्राथमिक एवं द्वितीयक उत्पादकता में अंतर :

प्राथमिक उत्पादकता :  

(1) उत्पादकों द्वारा सूर्य की विकिरण ऊर्जा को कार्बनिक पदार्थों के रूप में संग्रहित करने की दर प्राथमिक उत्पादकता कहलाती है।  

(2) अकार्बनिक तत्वों से कार्बनिक पदार्थों का संश्लेषण होता है।

द्वितीयक उत्पादकता :  

(1) उत्पादकों की संग्रहित ऊर्जा का उपयोग उपभोक्ता करते हैं, उपभोक्ता प्राप्त ऊर्जा का कुछ भाग उत्सर्जन में तथा अधिकांश भाग श्वसन  में उपयोग करते हैं। शेष संग्रहित ऊर्जा द्वितीय उत्पादकता कहलाती है।  

(2) कार्बनिक पदार्थों से कार्बनिक पदार्थों संश्लेषण होता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ  (पारितंत्र ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15022479#

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

प्रासंगिक सौर विकिरण में प्रकाश संश्लेषणात्मक सक्रिय विकिरण का क्या प्रतिशत होता है?

(क) 100%

(ख) 50%

(ग) 1-5%

(घ) 2-10%  

https://brainly.in/question/15022991#

निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट करें -

(क) चारण खाद्य श्रृंखला एवं अपरद खाद्य श्रृंखला

(ख) उत्पादन एवं अपघटन

(ग) ऊर्ध्ववर्ती (शिखरांश) व अधोवर्ती पिरैमिड

https://brainly.in/question/15024296#

Answered by Anonymous
6

Explanation:

(क) खाद्य श्रृंखला तथा खाद्य जाल (बेब) में अंतर :

Similar questions