Social Sciences, asked by Manmeet8508, 8 months ago

निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए–
(i) अपसारी तथा अभीसारी भूगर्भीय प्लेटें
(ii) बांगर औऱ खादर
(iii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट

Answers

Answered by SamikBiswa1911
1

Answer:

(i) अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें में अंतर :  

अपसारी भूगर्भीय प्लेटें :  

१. भूगर्भीय प्लेटें गतिशील रहती हैं । कुछ स्थानों पर ये एक दूसरे से दूर खिसक जाती हैं। दूर खिसकती हुई इन प्लेटों को अपसारी प्लेटें कहते हैं।

२.अपसारी परिसीमा से भू-पृष्ठ टूट जाता है।

अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें में अंतर :  

१.भूगर्भीय प्लेटें गतिशील रहती हैं । कुछ स्थानों पर ये प्लेटें एक दूसरे में समाने का प्रयास करती है।

२.अभिसारी परिसीमा पर भू-पृष्ठ में मोड़ (वलय) पड़ जाते हैं।

(ii) बांगर और खादर में अंतर :  

बांगर :  

१.बांगर पुरानी जलोढ़ मृदा होती है।

२.यह मृदा नदी के बेसिन से दूर पाई जाती है।

३.यह भूमि कम उपजाऊ होती है तथा खेती के लिए उपयुक्त नहीं है।

खादर :  

१.नई जलोढ़ को खादर कहा जाता है।

२.यह मृदा नदी के बेसिन के पास पाई जाती है।

३.यह मृदा बहुत उपजाऊ होती है तथा कृषि के लिए उपयुक्त मानी जाती है।

(iii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट में अंतर :  

पूर्वी घाट :  

१.पूर्वी घाट का विस्तार बंगाल की खाड़ी के साथ साथ हैं।

२.पूर्वी घाट नदियों द्वारा कट जाने के कारण अलग पहाड़ों के रूप में दिखाई देते हैं।

३.पू�्वी घाट के पर्वत पश्चिमी घाट की अपेक्षा अधिक ऊंचे तथा स्प्ष्ट नहीं है।

४.पूर्वी घाट की सबसे ऊंची चोटी महेंद्र गिरी (1500 मीटर) है।

५.पूर्वी घाट में कोई महत्वपूर्ण दर्रा नहीं है।

पश्चिमी घाट :  

१.पश्चिमी घाट उत्तर से दक्षिण तक अरब सागर के समांतर फैले हैं।

२.पश्चिमी घाट के पर्वत एक लंबी श्रृंखला बनाते हैं।

३.पश्चिमी घाट के पर्वत पूर्वी घाट की अपेक्षा अधिक ऊंचे तथा स्पष्ट है।

४.पश्चिमी घाट की सबसे ऊंची चोटी अनाईमुडी(2695 मीटर)  है।

५.पश्चिमी घाट में थाल घाट, भोर घाट तथा  पाल घाट नामक तीन दर्रे है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।।

Similar questions
Math, 4 months ago