Hindi, asked by bhumika2020arekar, 9 months ago

(६) निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ लिखकर उसका वाक्य में प्रयोग कीजिए।
(i) मुँह फेरना।

Answers

Answered by mrunalipatil5
15

Answer:

उदास होना

Explanation:

PLEASE MARK ME AS THE BRAINLIEST

Answered by bhatiamona
5

मुँह फेरना।   मुहावरे का अर्थ

मुहावरा :  मुँह फेरना।

अर्थ : उपेक्षा करना, ठुकरा देना, धोखा देना।

वाक्य प्रयोग-1 : मोहनलाल और उसकी पत्नी ने बड़े अरमानों से अपने बेटे को अशोक को पाला-पोसा था कि वो उनका बुढ़ापे का सहारा बनेगा, लेकिन अशोक ने शादी होते ही अपने माँँ-बाप से मुँह फेर लिया।

वाक्य प्रयोग-2 : महेश ने अपने दोस्त शेखर के लिये बहुत कुछ किया लेकिन जब शेखर की बारी आयी तो उसने महेश से मुँह फेर लिया।

व्याख्या :

मुहावरे ऐसे वाक्यांश होते हैं जो अपने आप में एक विशिष्ट अर्थ प्रदर्शित करते हैं। मुहावरे अतीत में घटना घटी किसी घटना या कालक्रम से भी उत्पन्न होते हैं। मुहावरों के प्रयोग से भाषा शैली सरस, रोचक और प्रभावपूर्ण बन जाती है और उसका असर भी बेहद प्रभावशाली होता है। मुहावरों का प्रयोग कर अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से कहा जा सकता है ।

Similar questions