Hindi, asked by pathakamar123, 9 months ago

निम्नलिखित में से कौन सा विकास का सिद्धांत
(1) विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक
संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते।
(2) विकास जीवनपर्यन्त होता है।
(3) विकास परिवर्त्य होता है।
(4) विकास आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों
के द्वारा प्रभावित होता है।​

Answers

Answered by bhatiamona
2

सही जवाब है...

(1) विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते।  

Explanation:

विकास सार्वभौमिक है तथा सांस्कृतिक संदर्भ इसे प्रभावित नहीं करते। यह विकास का सिद्धांत नहीं है। विकास एक सतत् व निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। यह जीवन भर चलता रहता है। विकास परिवर्त्य होता है अर्थात विकास परिवर्तनशील होता है और समय एवं परिस्थितियों के अनुसार यह परिवर्तित होता रहता है। उस काल परिस्थिति के अनुसार जैसी मांग है विकास स्वयं को वैसे रूप में ढाल लेता है।

विकास आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों से प्रभावित होता है। विकास वंशानुक्रम और वातावरण की अन्तःक्रिया द्वारा होता है। कोई भी विकास ना केवल वंशानुक्रम के कारण और ना ही केवल पर्यावरण के कारण होता है, बल्कि यह दोनों के बीच समन्वय की अंतः क्रिया के कारण होता है।

Similar questions