India Languages, asked by rambo937, 6 months ago

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर 80 -100 शब्दों में अनुच्छेद - लेखन कीजिए । (क) भारतीय किसान​

Answers

Answered by manjusah7
6

Answer:

भारतीय किसान

भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए भारत में कि सानों का बहुत महत्व है। भारत में किसान काफी मेह नती होते हैं। इसे कृषक भी कहा जाता है। वह दिनभर धूप में, गर्मी में, बरसात में या फिर कड़ाके की सर्दी में भी खेतों में काम करते हैं और अनाज का उत्पादन करते हैं। भारत के किसान ज्यादातर गांव में रहते हैं और ज्यादातर किसान गरीब पाए जाते हैं।किसान को सुबह-सुबह ही अपने खेत के काम के लिए निकलना पड़ता है और वह दिनभर खेतों में काम करते है। फसल उगाना एक बहुत ही मेहनत और थका देने वाला काम है,लेकिन फिर भी किसान इसे पूरा करते हैं। किसान की मेहनत के कारण ही हम सभी लोगों को सस्ते में अनाज मिल पाता है। किसान को खेती करने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आमदनी कम होने की वजह से बहुत सारे किसान कर्ज लेते हैं और बहुत सारे किसान धीरे-धीरे कर्ज में डूब जाते हैं।ज्यादातर किसानों को पढ़ने-लिखने का समय भी कम मिलता है जिसके कारण से अधिक नहीं पढ़ पाते हैं। कम पढ़े होने की वजह से बहुत सारे लोग उन्हें ठगते हैं। हम सभी लोगों को चाहिए कि किसानों को मदद करें और उन्हें शिक्षित करने का प्रयास करें। हम सभी लोगों को किसानों को सम्मान देना चाहिए और जहां तक हो सके उनकी सहायता करनी चाहिए।

Similar questions
Art, 6 months ago