Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

निम्नलिखित प्रश्नों का निर्देशानुसार उत्तर दीजिए
क) जैसे ही सूर्योदय हुआ फूल खिल उठे।
(सरल वाक्य में परिवर्तित कीजिए)
ख) चौकीदार आया और डंडा घुमा कर चला गया।
(मिश्रित वाक्य में बदलिए)
ग) विद्या से ज्ञान बढ़ता है तथा सम्मान मिलता है।
(रचना की दृष्टि से वाक्य के भेद बताइए)
(Class 10 Hindi A Sample Question Paper)

Answers

Answered by nikitasingh79
35
रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य।
सरल वाक्य:
सरल वाक्य स्वतंत्र रूप से प्रयुक्त होने वाला उपवाक्य है। इसमें एक उद्देश्य एक विधेय  और एक ही समापिका क्रिया होती है। इसमें कर्ता, कर्म ,पूरक क्रिया और क्रिया विशेषण में से कुछ घटकों का प्रयोग होता है।
संयुक्त वाक्य:
जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य स्वतंत्र रूप से समुच्चयबोधक अथवा योजक द्वारा जुड़े हुए हो उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं।
मिश्र वाक्य:
जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य उसे मिश्र वाक्य कहा जाता है।

क) सूर्योदय होने पर फूल खिल उठे।

ख) जब चौकीदार आया तब वह डंडा घुमा कर चला गया।

ग) संयुक्त  वाक्य।

Answered by Anonymous
24
Namaste !

(क) सूर्योदय होने पर फूल खिल उठे |

(ख) जब चौकीदार आया तब वह डंडा घुमा कर चला गया |

(ग)  संयुक्त  वाक्य |
Similar questions