Social Sciences, asked by PragyaTbia, 11 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए-(i) भूगर्भीय प्लेटें क्या हैं? (ii) आज के कौन से महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे? (iii) 'भाबर' क्या है? (iv) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए? (v) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन सा पठार स्थित है?(vi) भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के हैं।

Answers

Answered by nikitasingh79
69

उत्तर :  

(i) भूगर्भीय प्लेटें :

पृथ्वी के अंदर से उठने वाली पारंपरिक धाराओं के कारण पृथ्वी भू पृष्ठ(स्थल मंडल) कई बड़े-बड़े भागों में बंट गया है। इन्हीं भागों को भूगर्भीय प्लेटें (tectonic plates)कहा जाता है।

(ii) आज के दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका , ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे।

(iii) 'भाबर' वे मैदानी प्रदेश होते हैं जहां नदियां पहाड़ों से निकलते ही तुरंत मैदान में प्रवेश करती है और अपने साथ लाए पत्थर, रेत, कंकड़, बजरी का निक्षेप करती हैं। भाबर क्षेत्र में नदियां भूमि के नीचे बहती हैं।

(iv) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में  :  

क) महान हिमालय अथवा हिमाद्री ख) मध्य हिमालय अथवा हिमाचल ग) वाह्य हिमालय अथवा शिवालिक।

(v) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में मालवा पठार स्थित है।

(vi) भारत के लक्षद्वीप समूह  प्रवाल भित्ति के हैं ।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।।

Answered by himanshisingh77
26

Answer:

this is your answer

Explanation:

Please Mark as brilliant answer

Attachments:
Similar questions