Hindi, asked by rose9880, 7 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर का क्रमाक्षर चुनकर कोष्टक में लिखिए।
किसी विकल्प में सर्वनाम का उचित भेद नहीं है?
क) पुरुष वाचक ख) प्रश्न वाचक ग) संबंध वाचक घ) गुण वाचक​

Answers

Answered by bhatiamona
0

निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर का क्रमाक्षर चुनकर कोष्टक में लिखिए।

किसी विकल्प में सर्वनाम का उचित भेद नहीं है?

सही जवाब है,

गुणवाचक

व्याख्या :

गुणवाचक सर्वनाम का भेद नहीं है। यह विशेषण का भेद है।

सर्वनाम के छः भेद होते है।

  • पुरुषवाचक सर्वनाम
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम
  • निश्चयवाचक सर्वनाम
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  • संबंधवाचक सर्वनाम
  • निजवाचक सर्वनाम

गुणवाचक विशेषण का भेद होता है। इस विशेषण में किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द के गुण की विशेषण प्रकट की जाती है।

Similar questions