Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए −
लेखिका को सागरमाथा नाम क्यों अच्छा लगा?

Answers

Answered by nikitasingh79
15
उत्तर :
लेखिका ने नेपालियों को एवरेस्ट को सागरमाथा नाम से पुकारते हुए सुना तो उसे भी यह नाम अच्छा लगा क्योंकि एवरेस्ट की चोटी से चारों और हिम का सागर लहराता दिखाई देता है जिसमें चोटी उस सागर के माथे के समान चमकती रहती है। नेपाली लोगों की ‘सागरमाथा’ के प्रति अत्यंत श्रद्धा है।

** बछेंद्री पाल द्वारा रचित  ‘एवरेस्ट विजय’ उनकी अपनी रोमांचक पर्वतारोहण यात्रा का संपूर्ण विवरण है। उन्होंने अपनी एवरेस्ट यात्रा का संपूर्ण विवरण स्वयं लिखा है। इसमें से कुछ भाग ‘एवरेस्ट मेरी शिखर यात्रा’ पाठ के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसमें लेखिका के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा झंडा फहराने का वर्णन किया गया है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।


Anonymous: can you pls solve my 4th question on my profile as I only have 4 questions asked so there will be no problem for you find please
Similar questions