Hindi, asked by BrainlyHelper, 11 months ago

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर एक-दो पंक्तियों में दीजिए −
'रामन् प्रभाव' की खोज के पीछे कौन-सा सवाल हिलोरें ले रहा था?

Answers

Answered by nikitasingh79
6
उत्तर :
‘रामन् प्रभाव’ की खोज के पीछे समुद्र की नीले रंग की वजह का सवाल हिलोरे ले रहा था।

रामन् को प्रकृति से बहुत लगाव था। वे १९२१ में समुद्री यात्रा कर रहे थे। उन्हें सागर की नील - वर्णीय आभा बहुत अच्छी लगी थी। तब उनके मन में यह दो जिज्ञासाएं उत्पन्न हुई कि समुद्र का रंग नीला क्यों होता है और समुद्र का रंग कोई दूसरा क्यों नहीं होता। रामन अपने मन में उत्पन्न प्रश्न का उत्तर ढूंढने में लग गए और उन्होंने ‘रामन प्रभाव ‘ की खोज कर ली।

आशा है कि यह उत्तर आपकी मदद करेगा।।।।
Similar questions