Hindi, asked by shashikantsingh05908, 2 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए (Write answer of the following questions.)-
1. भाषा से आप क्या समझते हैं तथा इसके कितने प्रकार हैं? उदाहरण देकर बताइए।
2. लिपि की परिभाषा लिखिए।​

Answers

Answered by seetab134
1

Answer:

भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर, लिखकर व पढ़कर अपने मन के भावों या विचारों का आदान-प्रदान करता है। दूसरे शब्दों में- जिसके द्वारा हम अपने भावों को लिखित अथवा कथित रूप से दूसरों को समझा सके और दूसरों के भावो को समझ सके उसे भाषा कहते है। सार्थक शब्दों के समूह या संकेत को भाषा कहते है।

Answered by anupuri58
0
१। भाषा को वैचारिक आदान-प्रदान का माध्यम कहा जा सकता है।

भाषा के दो रूप मुख्य होते है
वैसे तीन रूप हैं

क. मौखिक भाषा — वह भाषा होती है जिसमें हम अपने मन के भावों को बोलकर प्रकट करते हैं तथा दूसरों के भावों को सुनकर समझते हैं|

ख. लिखित भाषा —वह भाषा होती है जिसमें हम लिखकर अथवा पढ़कर अपने विचारों से एक दूसरे को अवगत कराते हैं।

ग. सांकेतिक भाषा—- जिन संकेतो के माध्यम से छोटे बच्चे या गूंगे लोग अपनी बात दुसरे को समझाते है
तो इन संकेतो को सांकेतिक भाषा कहा जाता है.
इसका अध्ययन व्याकरण में नहीं किया जाता है.


२ लिपि—— भाषा के लिखित रूप को लिपि कहते है
या
भाषा की ध्वनियो को जिन लेखन चिन्हों के द्वारा प्रकट किया जाता है, उन्हें लिपि कहा जाता है

हिन्दी की लिपि देवनागरी है
Similar questions