Geography, asked by maahira17, 10 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 125 शब्दों में लिखिए।
(i) जलवायु में एक प्रकार का ऐक्य होते हुए भी, भारत को जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। उपयुक्त उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
(ii) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भारत में कितने स्पष्ट मौसम पाए जाते हैं? किसी एक मौसम की दशाओं को सविस्तार व्याख्या कीजिए।

Answers

Answered by nikitasingh79
3

Answer with Explanation:

(i) जलवायु में एक प्रकार का ऐक्य होते हुए भी, भारत को जलवायु में क्षेत्रीय विभिन्नताएँ पाई जाती हैं। इस कथन को स्पष्ट निम्न प्रकार से किया गया है :  

भारत एक विशाल देश है। यहां पर अनेक प्रकार की जलवायु मिलती है । परंतु मुख्य रूप से भारत मानसून पवनों के प्रभावाधीन  है । मानसून पवनों के प्रभाव के कारण देश में जलवायविक एकता पाई जाती है । फिर भी देश के विभिन्न भागों में तापमान, वर्षा आदि जलवायु तत्वों में काफी अंतर पाए जाते हैं। ये प्रादेशिक अंतर एक प्रकार से मानसूनी जलवायु के उपभेद है। आधारभूत रूप से सारे देश में जलवायु की व्यापक एकता पाई जाती है।

प्रादेशिक अंतर मुख्य रूप से तापमान , वायु तथा वर्षा के ढांचे में पाए जाते हैं।

उदाहरण :

राजस्थान के मरुस्थल में, बाड़मेर में ग्रीष्म काल में 50 °C तक तापमान मापे जाते हैं ।इसके पर्वतीय प्रदेशों में तापमान 20 °C के निकट रहता है।

दिसंबर महीने में द्रास एवं कारगिल में तापमान 30 °C तक पहुंच जाता है जबकि तिरुवंतपुरम तथा चेन्नई में तापमान 28° C रहता है।  

इसी प्रकार औसत वार्षिक वर्षा में भी प्रादेशिक अंतर पाए जाते हैं। एक ओर मासिनराम में संसार में सबसे अधिक वर्षा होती है तो दूसरी ओर राजस्थान शुष्क रहता है। जैसलमेर में वार्षिक वर्षा शायद ही 12 सेंटीमीटर से अधिक होती है । गारो पहाड़ियों में स्थित तुरा नामक राजस्थान में एक ही दिन में उतरी वर्षा हो सकती है जितनी जैसलमेर में 10 वर्षों में होती है।

(ii) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भारत में चार मौसम पाए जाते हैं।

  • शीत ऋतु (जनवरी-फरवरी)
  • ग्रीष्म ऋतु (मार्च से मध्य जून)
  • वर्षा ऋतु (मध्य जून से मध्य सितंबर)
  • लौटती मानसून की ऋतु (मध्य सितंबर से दिसंबर)

शीत ऋतु :  

कम तापमान, मेघ रहित आकाश, सुहावना मौसम तथा कम आद्रता इस ऋतु की विशेषताएं होती हैं। इस ऋतु में सूर्य की स्थिति दक्षिणी गोलार्ध में होने के कारण भारत में कम तापमान मिलते हैं। शीत लहर तथा हिमपात के कारण उत्तरी गोलार्ध में औसत तापमान 21°C से कम रहते हैं । रात्रि का तापमान हिमांक से नीचे हो जाता है । दक्षिण भारत में सागरीय प्रभाव के कारण 21°C से अधिक तापमान पाए जाते हैं । यहां कोई शीत ऋतु नहीं होती।

उत्तर-पश्चिमी भारत में उच्च वायुदाब क्षेत्र बन जाता है। उत्तर पश्चिमी भारत में भूमध्य सागर से आने वाले चक्रवात हल्की हल्की वर्षा करते हैं। यह वर्षा रबी की फसल के लिए लाभदायक होती है । मानसून पवने स्थल से सागर की ओर चलने के कारण शुष्क होती हैं। ये लौटती हुई मानसून बंगाल की खाड़ी से नमी ग्रहण कर के पूर्वी तट पर वर्षा करती हैं।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

(i) जाड़े के आरंभ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस कारण होती है?

(क) दक्षिण-पश्चिमी मानसून (ख) उत्तर-पूर्वी मानसून (ग) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात (घ) स्थानीय वायु परिसंचरण

(ii) भारत के कितने भू-भाग पर 75 सेंटीमीटर से कम औसत वार्षिक वर्षा होती है?

(क) आधा (ख) दो-तिहाई (ग) एक-तिहाई (घ) तीन चौथाई

(iii) दक्षिण भारत के संदर्भ में कौन-सा तथ्य ठीक नहीं है?

(क) यहाँ दैनिक तापांतर कम होता है।

(ख) यहाँ वार्षिक तापांतर कम होता है।

(ग) यहाँ तापमान सारा वर्ष ऊँचा रहता है।

(घ) यहाँ जलवायु विषम पाई जाती है।

(iv) जब सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा पर सीधा चमकता है, तब निम्नलिखित में से क्या होता है?

(क) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान कम होने के कारण उच्च वायुदाब विकसित हो जाता है।

(ख) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ने के कारण निम्न वायुदाब विकसित हो जाता है।

(ग) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान और वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं आता।

(घ) उत्तरी-पश्चिमी भारत में झुलसा देने वाली तेज लू चलती है।

(v) कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार भारत में 'As' प्रकार की जलवायु कहाँ पाई जाती है?

(क) केरल और तटीय कर्नाटक में

(ख) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में

(ग) कोरोमंडल तट पर

(घ) असम व अरुणाचल प्रदेश में  

https://brainly.in/question/12222416

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिएः

(i) भारतीय मौसम तंत्र को प्रभावित करने वाले तीन महत्त्वपूर्ण कारक कौन-से हैं?

(ii) अंत:उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र क्या है?

(iii) मानसून प्रस्फोट से आपका क्या अभिप्राय है? भारत में सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाले स्थान का नाम लिखिए।

(iv) जलवायु प्रदेश क्या होता है? कोपेन की पद्धति के प्रमुख आधार कौन-से हैं?

(v) उत्तर-पश्चिमी भारत में रबी की फसलें बोने वाले किसानों को किस प्रकार के चक्रवातों से वर्षा प्राप्त होती है? वे चक्रवात कहाँ उत्पन्न होते हैं?  

https://brainly.in/question/12237209

Similar questions