Geography, asked by maahira17, 9 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिएः
(i) भारतीय मौसम तंत्र को प्रभावित करने वाले तीन महत्त्वपूर्ण कारक कौन-से हैं?
(ii) अंत:उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र क्या है?
(iii) मानसून प्रस्फोट से आपका क्या अभिप्राय है? भारत में सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करने वाले स्थान का नाम लिखिए।
(iv) जलवायु प्रदेश क्या होता है? कोपेन की पद्धति के प्रमुख आधार कौन-से हैं?
(v) उत्तर-पश्चिमी भारत में रबी की फसलें बोने वाले किसानों को किस प्रकार के चक्रवातों से वर्षा प्राप्त होती है? वे चक्रवात कहाँ उत्पन्न होते हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
5

Answer with Explanation:

(i) भारतीय मौसम तंत्र को प्रभावित करने वाले तीन महत्त्वपूर्ण कारक निम्नलिखित हैं :  

  • दाब तथा हवा का धरातलीय वितरण जिसमें मानसून पवनें, कम वायुदाब क्षेत्र तथा उच्च वायुदाब क्षेत्रों की स्थिति महत्वपूर्ण कारक है।  
  • उपरी वायु परिसंचरण में विभिन्न वायु राशियां तथा जेट प्रवाह महत्वपूर्ण  तत्व है।  
  • विभिन्न वायु विक्षोभ में उष्णकटिबंधीय तथा पश्चिमी चक्रवात द्वारा वर्षा होना महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है।  

(ii) अंत:उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र धरातल के निकट पाया जाता है। इसकी स्थिति उष्ण कटिबंध के बीच सूर्य की स्थिति के अनुसार बदलती रहती है। ग्रीष्म काल में इसकी स्थिति उत्तर की ओर तथा शीतकाल में दक्षिण की ओर सरक जाती है । यह भूमध्य रेखीय निम्न दाब द्रोणी  दोनों दिशाओं में हवाओं के प्रवाह को प्रोत्साहित करती है।  

(iii) मानसून प्रस्फोट :  

भारत के पश्चिमी तट पर अरब सागर की मानसून पवनें दक्षिणी पश्चिमी दिशा में चलती हैं । यहां ये पवनेंं जून के प्रथम सप्ताह में अचानक आरंभ हो जाती हैं । मानसून के अकस्मात आरंभ को मानसून प्रस्फोट कहा जाता है।  

भारत में सबसे अधिक वर्षा (1080 सेमी) प्राप्त करने वाले स्थान का नाम मासिनराम है। यह स्थान खांसी पहाड़ियों में स्थित है।  

(iv) जलवायु प्रदेश वह प्रदेश है जहां वायुमंडलीय दशाएं, तापमान ,वर्षा, मेघ, पवनें, वायुदाब आदि सब में लगभग समानता है।  

कोपेन की पद्धति के प्रमुख आधार तापमान तथा वर्षा के औसत मासिक मान का विश्लेषण  हैं।

(v) उत्तर-पश्चिमी भारत में रबी की फसलें बोने वाले किसानों को शीतकालीन चक्रवातों से वर्षा प्राप्त होती है। ये चक्रवात पश्चिम एशिया तथा भूमध्य सागर में उत्पन्न होते हैं तथा पश्चिमी जेट प्रवाह के साथ-साथ भारत में पहुंचते हैं। औसतन शीत ऋतु में चार से पांच चक्रवात दिसंबर से फरवरी के मध्य इस प्रदेश में वर्षा करते हैं।  

यह चक्रवात रबी की फसलों गेहूं, बाजरा आदि के लिए लाभदायक है।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

 

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :  

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:

(i) जाड़े के आरंभ में तमिलनाडु के तटीय प्रदेशों में वर्षा किस कारण होती है?

(क) दक्षिण-पश्चिमी मानसून (ख) उत्तर-पूर्वी मानसून (ग) शीतोष्ण कटिबंधीय चक्रवात (घ) स्थानीय वायु परिसंचरण

(ii) भारत के कितने भू-भाग पर 75 सेंटीमीटर से कम औसत वार्षिक वर्षा होती है?

(क) आधा (ख) दो-तिहाई (ग) एक-तिहाई (घ) तीन चौथाई

(iii) दक्षिण भारत के संदर्भ में कौन-सा तथ्य ठीक नहीं है?

(क) यहाँ दैनिक तापांतर कम होता है।

(ख) यहाँ वार्षिक तापांतर कम होता है।

(ग) यहाँ तापमान सारा वर्ष ऊँचा रहता है।

(घ) यहाँ जलवायु विषम पाई जाती है।

(iv) जब सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा पर सीधा चमकता है, तब निम्नलिखित में से क्या होता है?

(क) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान कम होने के कारण उच्च वायुदाब विकसित हो जाता है।

(ख) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान बढ़ने के कारण निम्न वायुदाब विकसित हो जाता है।

(ग) उत्तरी-पश्चिमी भारत में तापमान और वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं आता।

(घ) उत्तरी-पश्चिमी भारत में झुलसा देने वाली तेज लू चलती है।

(v) कोपेन के वर्गीकरण के अनुसार भारत में 'As' प्रकार की जलवायु कहाँ पाई जाती है?

(क) केरल और तटीय कर्नाटक में

(ख) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में

(ग) कोरोमंडल तट पर

(घ) असम व अरुणाचल प्रदेश में  

https://brainly.in/question/12222416

Similar questions