Geography, asked by maahira17, 8 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :
(i) मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र कौन-से हैं?
(ii) मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।
(iii) मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है?

Answers

Answered by nikitasingh79
11

(i) मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र निम्न प्रकार से हैं -  

(1) स्वास्थ्य : इसमें जन्म के समय के जीवन प्रत्याशा को शामिल किया जाता है।

(2) शिक्षा : इसमें वयस्कों में शिक्षा का स्तर तथा विद्यालय तक बच्चों की पहुंच को देखा जाता है।  

(3) क्रय शक्ति:  इसमें लोगों की क्रय क्षमता को शामिल किया जाता है जिससे व्यक्ति की आय के स्तर का पता लगता है।

(ii) मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम इस प्रकार है -  

(1) समता : यह प्रत्येक व्यक्ति तक अवसरों के समान उपलब्धता को व्यक्त करता है।

(2) सतत पोषणीयता : यह प्रत्येक पीढ़ी को अवसरों की समानता को व्यक्त करता है।  

(3) उत्पादकता : इसका तात्पर्य श्रम के उत्पादन क्षमता से होता है।

(4) सशक्तिकरण : यह लोगों में क्षमता और स्वतंत्रता के साथ विकल्पों का चयन करने की शक्ति होती है।

(iii) मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों का वर्गीकरण निम्न प्रकार किया जाता है -  

मानव विकास प्रतिवेदन 2005 के अंतर्गत मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों को उच्च मध्यम एवं निम्न देशों में बांटा गया था।  जिसमें 0.8 से ऊपर के स्कोर प्राप्त करने वाले देशों को उच्च,  एवं 0.5 से 0.799 के मध्य स्कोर वाले देशों को मध्यम तथा 0.5 से नीचे के स्कोर वाले देश को निम्न वर्ग में रखा गया है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (मानव विकास) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15087860#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

(i) निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन करता है।

(क) आकार में वृद्धि (ख) गुण में धनात्मक परिवर्तन

(ग) आकार में स्थिरता (घ) गुण में साधारण परिवर्तन

(ii) मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान की देन है।

(क) प्रो. अमर्त्य सेन (ख) डॉ. महबूब-उल-हक

(ग) एलन सी. सेम्पुल (घ) रैटजेल

(iii) निम्नलिखित में से कौन सा देश उच्च मानव विकास वाला नहीं है?

(क) नॉर्वे (ख) अर्जेंटाइना

(ग) जापान (घ) मिस्र

https://brainly.in/question/15088193#

निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दीजिए:

(i) मानव विकास शब्द से आपका क्या अभिप्राय है?  

https://brainly.in/question/15088354#

Similar questions