निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए :
(i) आप बस्ती को कैसे परिभाषित करेंगे?
(ii) स्थान (साइट) एवं स्थिति (सिचुएसन) के मध्य अंतर बताएँ।
(iii) बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार है?
(iv) मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताएँ।
Answers
(i) बस्ती की परिभाषा :
मानव आवासों के संगठित समूह को बस्ती कहा जाता है। बस्तियों में होने वाले आर्थिक व मानवीय क्रियाकलापों के आधार पर इन्हें दो भागों - नगरीय बस्ती एवं ग्रामीण बस्ती में विभाजित किया जाता है।
(ii) स्थान (साइट) एवं स्थिति (सिचुएसन) के मध्य अंतर :
स्थान (साइट) :
(1) स्थल या स्थान से तात्पर्य उस वास्तविक भूमि से है , जिस पर बस्ती बनी हुई है।
(2) किसी बस्ती का स्थल या स्थान कोई मैदान क्षेत्र , पहाड़ी क्षेत्र, नदी तट अथवा एक तालाब या झील का किनारा हो सकता है।
(3) बस्ती का स्थान यह निर्धारित करता है कि वहां जल की उपलब्धता किस प्रकार होगी।
स्थिति (सिचुएसन) :
(1) बस्ती की स्थिति उसके आसपास के क्षेत्र के संबंध में उसकी अवस्थिति बताती है।
(2) बस्ती की स्थिति में बस्ती से संबंधित सभी संदर्भों को शामिल किया जाता है।
(3) बस्ती की स्थिति किसी प्रदेश विशेष के प्राकृतिक पर्यावरण के विषय में बताती है।
(iii) बस्तियों के वर्गीकरण के आधार निम्न प्रकार से है :
(1) जनसंख्या के आधार पर :
जनसंख्या के आधार पर बस्तियों का वर्गीकरण करने पर स्पष्ट होता है कि भारत एवं चीन में अनेक ऐसे गांव हैं, जिनका जनसंख्या पश्चिमी यूरोप एवं संयुक्त राज्य अमेरिका की जनसंख्या से अधिक पाई जाती है। अतः जनसंख्या बस्तियों के वर्गीकरण का सार्वभौमिक मापदंड नहीं हो सकता।
(2) व्यवसाय के आधार पर :
बस्तियों का वर्गीकरण लोगों के कार्यों के आधार पर किया जाना सार्वभौमिक है, क्योंकि ग्रामीण तथा नगरों के कार्यों में अंतर पाया जाता है। यह अंतर पूरे विश्व में देखा जाता है ; जैसे- ग्रामीण बस्तियों में लोग प्राथमिक क्रियाएं जैसे कृषि, पशुपालन , खनन कार्य आदि तथा नगरीय बस्तियों के लोग द्वितीयक व तृतीयक क्रियाओं में संलग्न होते हैं । अतः इस आधार पर बस्तियों का वर्गीकरण संभव है।
(iv) मानव बस्तियों का अध्ययन मानव भूगोल के अध्ययन का आधार है। किसी प्रदेश में मानव बस्तियों का प्रतिरूप उस प्रदेश के वातावरण को प्रकट करता है।
आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।
इस पाठ (मानव बस्ती ) के सभी प्रश्न उत्तर :
https://brainly.in/question/15103845#
इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए:
(i) निम्न में से किस प्रकार की बस्तियाँ सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हैं?
(अ) वृत्ताकार (स) चौक पट्टी
(ब) रेखीय (द) वर्गाकार
(ii) निम्न में से कौन-सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों को मुख्य आर्थिक क्रिया है?
(क) प्राथमिक (ख) तृतीयक
(ग) द्वितीयक (घ) चतुर्थ
(iii) निम्न में से किस प्रदेश में प्रलखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है? (क) हांगही की घाटी
(ख) सिंधु घाटी (ग) नील घाटी……...
https://brainly.in/question/15104156#
निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दीजिए :
(i) ग्रामीण एवं नगरीय बस्ती किसे कहते हैं? उनको विशेषताएँ बताएँ।
https://brainly.in/question/15104380#
Answer:
(iii) बस्तियों के वर्गीकरण के क्या आधार है?