Geography, asked by maahira17, 8 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
(i) एक कंप्यूटर के विभिन्न भागों को हस्तेन विधियों की तुलना में कंप्यूटर के प्रयोग के क्या लाभ हैं?
(ii) आंकड़ा प्रक्रमण और प्रदर्शन को हस्तेन विधियों की तुलना में कंप्यूटर के प्रयोग के क्या लाभ हैं?
(iii) वर्कशीट क्या होती है?

Answers

Answered by nikitasingh79
2

(i) एक कंप्यूटर के विभिन्न भागों को हस्तेन विधियों की तुलना में कंप्यूटर के प्रयोग के निम्न लाभ हैं -  

कंप्यूटर एक तीव्र तथा सर्वतोमुखी मशीन है जो जोड़ना , घटाना, गुणा अथवा भाग जैसे साधारण अंकगणितीय संक्रियाएं कर सकता है तथा जटिल गणितीय सूत्रों को भी हल कर सकता है। यह आंकड़ों के प्रकमक हैं जो चलने पर मानव प्रचालक के हस्तक्षेप के बिना अलग-अलग गणितीय अभिकलन कर सकता है।  

(ii) आंकड़ा प्रक्रमण और प्रदर्शन को हस्तेन विधियों की तुलना में कंप्यूटर के प्रयोग के निम्न लाभ हैं :  

कंप्यूटर के प्रयोग से हम आंकड़ों का समूहन और विश्लेषण अत्यधिक सरलता से कर पाते हैं। कंप्यूटर तुलनात्मक विश्लेषण को मानचित्रों के आरेखन अथवा आलेखन द्वारा अत्यंत सरल बना देता है। यह आसानी से आंकड़ों को प्रमाणीकरण, पड़ताल और सशुद्धि की योग्य बना देता है।

कंप्यूटर आंकड़ों के विशाल मात्रा का निपटान कर सकता है जो सामान्यतः हाथों द्वारा संभव नहीं है। कंप्यूटर आंकड़ों की प्रतिलिपि बना सकता है , आंकड़ों का संपादन कर सकता है, उन्हें सुरक्षित कर सकता है।

(iii) वर्कशीट :  

एक्सेल वर्कशीट एकहरी स्प्रैडशीट होती है जिसका प्रयोग आंकड़ा प्रक्रिया, नक्शे तथा  रेखाचित्र इत्यादि बनाने के लिए किया जाता है। वर्कशीट टर्म का प्रयोग एक स्प्रैडशीट सॉफ्टवेयर के तौर पर भी किया जाता है।

एक्सेल वर्कशीट में 16384 कतारें तथा 256 कॉलम होते हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (आंकड़ों का प्रक्रमण एवं मानचित्रण में कंप्यूटर का उपयोग ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15194512#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

(i) निम्नलिखित आंकड़ों के प्रदर्शन के लिए आप किस प्रकार के ग्राफ़ का उपयोग करेंगे? राज्य लौह-अयस्क उत्पादन का अंश ( प्रतिशत में) मध्य प्रदेश 23.44 गोवा 21.82 कर्नाटक 20.95 बिहार 16.98 ओडिशा 16.30 आंध्र प्रदेश 0.45 महाराष्ट्र 0.04 (क) रेखा (ख) बहुदंड आलेख (ग) वृत्त आरेख (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

(ii) राज्य के अंतर्गत जिलों का प्रदर्शन किस प्रकार के स्थानिक आंकड़ों द्वारा होगा?

(क) बिंदु (ख) रेखाएँ (ग) बहुभुज (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

(iii) एक चर्कशीट के सेल में दिए गए सूत्र में वह कौन-सा प्रचालक है जिसका पहले परिकलन किया जाता है?

(क) + (ख) - (ग) / (घ) x

(iv) एक्सेल में विजार्ड फंक्शन आपको समर्थ बनाता है

(क) ग्राफ़ रचना में (ख) गणितीय और सांख्यिकीय क्रियाओं को करने में (ग) मानचित्र आलेखन में (घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।  

https://brainly.in/question/15195162#

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 125 शब्दों से अधिक में न दें।  

(i) स्थानिक व गैर-स्थानिक आंकड़ों में क्या अंतर है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।  

https://brainly.in/question/15195371#

Similar questions