Social Sciences, asked by hemant5108, 9 months ago

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) कृषि क्या है? (ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं। (iii) स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं? (iv) रोपण कृषि क्या है? (v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?

Answers

Answered by nikitasingh79
14

Answer with Explanation:

(i) कृषि एक प्राथमिक क्रिया है जिसमें फसल , फल,  सब्जियां, फूल उगाने शामिल है। पशुपालन भी कृषि का अंग है । संसार में लगभग 50 प्रतिशत लोग कृषि कार्य में लगे हैं । भारत की दो तिहाई जनसंख्या कृषि पर आश्रित है।  

(ii) कृषि को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है :  

मृदा , जलवायु , अनुकूल स्थलाकृति।

(iii) स्थानांतरित कृषि :

उष्ण कटिबंधीय वनों में रहने वाले आदिवासियों द्वारा की जाती है। ये लोग वनों से पेड़ काटकर उन्हें जलाकर छोटे क्षेत्रों को साफ कर लेते हैं। इन स्थानों पर में मक्का , कसावा, रतालू आदि फसलें उगाते हैं। दो-तीन वर्ष के पश्चात साफ की हुई भूमि की उर्वरता कम हो जाती है । इसलिए इसे छोड़कर निकट की दूसरी भूमि साफ कर ली जाती है । कृषि का बार-बार स्थान बदलने के कारण ही इस प्रकार की कृषि स्थानांतरित कृषि कहलाती है।  

स्थानांतरित कृषि की निम्नलिखित हानियां हैं -  

(i) स्थानांतरित कृषि में किसान एक स्थान पर टिक कर नहीं रह सकता।

(ii) कृषि बड़े पैमाने पर नहीं की जा सकती। केवल अपने निर्वाह के लिए ही फ़सलें उगाई जाती हैं।

(iii) इसमें मशीनों का प्रयोग नहीं किया जा सकता।

(iv)  

रोपण कृषि एक प्रकार की वाणिज्य कृषि है । इसमें केवल एक ही फसलें बड़े पैमाने पर उगाई जाती हैं। चाय ,कहवा , काजू, रबड़ आदि देश की मुख्य फसलें है । रोपण कृषि में बड़े पैमाने पर श्रम और पूंजी की आवश्यकता होती है । उत्पाद का प्रसंस्करण खेतों में ही अथवा पास के कारखानों में किया जाता है। इस कृषि में परिवहन के साधन मुख्य भूमिका निभाते हैं। विश्व में रोपण कृषि के मुख्य क्षेत्र उष्ण कटिबंधीय प्रदेश है। ब्राजील में कहवा , मलेशिया में रबड़ , भारत तथा श्रीलंका में चाय की कृषि रोपण कृषि के उदाहरण है।  

(v)  सरकार किसानों को कृषि के विकास में निम्नलिखित रूप में मदद करती है -  

(1) आधुनिक उपकरण :  

सरकार किसानों को कृषि की आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाती है। किसानों को कृषि करने के नए ढंग की बताए जाते हैं।

(2) ऋण की सुविधा :  

सरकार किसानों को कृषि के लिए आसान किस्तों पर ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाती है ताकि वे नए कृषि उपकरण खरीद सकें तथा भूमि संबंधी आवश्यक सुधार कर सकें।

(3) बीमारियों पर रोक :  

सरकार फसलों को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए किसानों को कीटनाशक तथा पीड़ानाशक प्रदान करती है।

(4) भंडारण की सुविधा :  

सरकार किसानों को भंडारण के सुविधाएं उपलब्ध करवाती है ।आज किसान अपनी उपज को सरकारी गोदामों में सुरक्षित रख सकते हैं।

(5) फसल बीमा :  

किसान अपनी फसलों का बीमा भी करवा सकते हैं । यदि प्राकृतिक आपदा अथवा आग लगने से उनकी फसल नष्ट हो जाती है तो बीमे की राशि से उनकी क्षतिपूर्ति हो जाती है।

(6) अधिक उपज देने वाली बीज उर्वरक :  

सरकार किसानों के लिए अधिक उपज देने वाली बीजों की व्यवस्था करती है। विभिन्न उर्वरकों के उपयोग से भी किसान अपना  कृषि उत्पादन बढ़ा सकते हैं।

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

कारण बताइए -

(i) बड़े बाँधों के निर्माण के पूर्व पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। (ii) अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते हैं। (iii) पेट्रोलियम को ‘काला सोना' कहा जाता है। (iv) आखनन पर्यावरणीय चिंता का विषय हो सकता है।

https://brainly.in/question/11142617

सही उत्तर को चिह्नित कीजिए - (i) निम्नलिखित में से कौन-सी एक खनिजों की विशेषता नहीं है?

(क) वे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं। (ख) उनका एक निश्चित रासायनिक संघटन होता है। (ग) वे असमाप्य होते हैं।

(घ) उनका वितरण असमान होता है। (ii) निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्रक का उत्पादक नहीं है? (क) झारखंड (ख) राजस्थान (ग) कर्नाटक (घ) आंध्र प्रदेश (iii) निम्नलिखत में से कौन विश्व में ताँबे का अग्रणी उत्पादक है? (क) बोलीविया (ख) चिली

(ग) घाना (घ) जिंबाब्वे (iv) निम्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन-सी आपके रसोईघर में द्रवित पेट्रोलियम गैस (एल.पी.जी.) को संरक्षित नहीं करेगी-

(क) पकाने से पहले दाल को कुछ समय के लिए भिगोना। (ख) प्रेशर कुकर में खाना पकाना। (ग) पकाने के लिए गैस जलाने से पूर्व सब्जी को काट लेना।

(घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।

https://brainly.in/question/11142602

Similar questions