History, asked by maahira17, 8 months ago

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) 1857 के विद्रोह के बारे में चित्रों से क्या पता चलता है? इतिहासकार इन चित्रों का किस तरह विश्लेषण करते हैं?

Answers

Answered by nikitasingh79
1

1857 के विद्रोह के बारे में चित्रों से निम्न जानकारी का पता चलता है :  

अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कुछ चित्रों में अंग्रेजों को बचाने और विद्रोहियों को कुचलने वाले अंग्रेज नायकों का गुणगान किया गया है। टॉम जॉन्स बार्कर का चित्र 'रिलीफ ऑफ लखनऊ' इस  श्रेणी का एक उदाहरण है। यह पेंटिंग लखनऊ में विद्रोहियों की पराजय और ब्रिटिश सत्ता की निर्विवाद विजय की कहानी प्रस्तुत करती है। जोजेफ नोएल पेटन का चित्र 'इन मेमोरियम' भारत में जनता की निस्सहाय एवं लाचार स्थिति को दिखाते हुए अपनी सरकार से प्रतिशोध एवं सबक सिखाने की मांग के लिए प्रस्तुत किया गया है।  

कुछ चित्रों के माध्यम से अंग्रेजों ने अपनी अपारजेयता का प्रदर्शन करने एवं हिंसक दमन व प्रतिशोध को न्याय पूर्ण सिद्ध करने का प्रयास किया। ऐसे ही एक तस्वीर में न्याय की देवी को आक्रामक मुद्रा में सिपाहियों को अपने पैरों तले कुचलते दिखाया गया है। कुछ चित्रों में सैनिकों तथा विद्रोह में शामिल अन्य लोगों को खुले स्थान पर सरेआम फांसी चढ़ाते हुए अथवा तोप से उड़ाते हुए दिखाया गया है। यह एक प्रकार से दहशत का प्रदर्शन था । राष्ट्र वादियों ने विद्रोहियों को दमनकारी व  साम्राज्यवादी शासन के विरुद्ध वीरता के साथ लड़ते हुए चित्रित किया गया है। झांसी की रानी को प्राय: एक ऐसे मर्दाना व्यक्तित्व के रूप में चित्रित किया गया, जिसमें वह शत्रुओं को मौत की नींद सुलाते हुए आगे बढ़ रही थी।

इतिहासकार इन चित्रों का विश्लेषण अनेक आधारों पर करते हैं। वस्तुतः कोई भी चित्र उसको बनाने वाले चित्रकार  एवं उसके परिवेश के विचारों एवं भावनाओं को अभिव्यक्त करता है। अतः इतिहासकार इन चित्रों को तत्कालीन जीवन की पृष्ठभूमि में समझाने का प्रयास करता है।  

आशा है कि यह उत्तर आपकी अवश्य मदद करेगा।।।।

इस पाठ  (विद्रोही और राज ) के सभी प्रश्न उत्तर :  

https://brainly.in/question/15463603#

इस पाठ से संबंधित कुछ और प्रश्न :

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) विद्रोही क्या चाहते थे? विभिन्न सामाजिक समूहों की दृष्टि में कितना फ़र्क था?

https://brainly.in/question/15464139#

निम्नलिखित पर एक लघु निबंध लिखिए (लगभग 250 से 300 शब्दों में) अवध में विद्रोह इतना व्यापक क्यों था? किसान, ताल्लुकदार और ज़मींदार उसमें क्यों शामिल हुए?  

https://brainly.in/question/15464019#

Answered by Anonymous
1

Explanation:

 

पहला उदाहरण लेते हैं, यदि हम इस पाठ के चित्र नंबर 11.18 का निरीक्षण करें तो हम पाते हैं कि अंग्रेजों ने जिस संघर्ष को सैनिक विद्रोह का नाम दिया वह वास्तव में भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था और इस स्वतंत्रता संग्राम का उद्देश्य अंग्रेजों के प्रभाव से देश को मुक्त कर अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंकना था।  

  • जहां झांसी में इस विद्रोह का नेतृत्व रानी लक्ष्मीबाई ने किया और रानी लक्ष्मीबाई वीरता का प्रतीक बन गई।

  • वहां पर अनेक महिलाओं ने पुरुषों की तरह लड़ाई अस्त्र-शस्त्र से वीरतापूर्वक अंग्रेजी सैनिकों का मुकाबला किया था और रानी लक्ष्मीबाई स्वयं वीरता पूर्वक अंग्रेजों से लड़ीं और अंत में अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दे दी।

  • रानी लक्ष्मीबाई का यह बलिदान आने वाले समय में एक सबके लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। जहां चित्रों में रानी की लक्ष्मीबाई की वीरता की साकार प्रतिमा के रूप में चित्रित किया गया है।

  • उनके सम्मान में उनकी वीरता के सम्मान में अनेक तरह की कविताओं की रचना की गई। रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों के प्रति वीरता और प्रतिरोध का प्रतीक बन गई थीं।  

Similar questions