Hindi, asked by Zerelda, 1 month ago

निम्नलिखित पद्यांश ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चुनिए।
''पेड़ सहकर धूप खुद, देते सभी को छाँह अपनी।
मदद करने को बढ़ाते, डालियों-सी बाँह अपनी।
खींचते रहते निरंतर ये हवा गंदी हमारी।
हमें मिलती इन्हीं से प्राण-वायु विशुद्ध सारी।
सींचते धरती हमारी, बादलों को भी बुलाते।
जल बरसाते, खेत-उपवन सभी हैं लहलहाते।"

2. क. पेड़ मदद के लिए क्या बढ़ाते हैं?
जल बरसाते हैं
शुद्ध हवा देकर
डालियों-सी बाँह
प्राण-वायु देकर

2. ख. जल बरसने से क्या होता है?
बादल आते हैं
खेत-उपवन लहलहाते हैं
धरती खिल उठती है
खेतों में पानी भर जाता है

2. ग. हमें पेड़ों से कैसी प्राण-वायु मिलती है?
ताज़ी
गंदी
भरपूर
विशुद्ध

2. घ. हमें छाँह देने के लिए पेड़ों को क्या सहना पड़ता है?
धूप
गरमी
लू
बरसात

Answers

Answered by bhatiamona
2

निम्नलिखित पद्यांश के प्रश्नों के उत्तर इस प्रकार है :

क. पेड़ मदद के लिए क्या बढ़ाते हैं?

डालियों-सी बाँह

पेड़ मदद के लिए डालियों-सी बाँह अपनी आगे बढ़ाते है |

2. ख. जल बरसने से क्या होता है?

खेत-उपवन लहलहाते हैं |

जल बरसने से  खेत-उपवन सभी हैं लहलहाते।" है |

2. ग. हमें पेड़ों से कैसी प्राण-वायु मिलती है?

विशुद्ध

हमें पेड़ों से प्राण-वायु विशुद्ध मिलती है |

2. घ. हमें छाँह देने के लिए पेड़ों को क्या सहना पड़ता है?

धूप

हमें छाँह देने के लिए पेड़ों को धूप सहन करनी पड़ती है |

Similar questions