Hindi, asked by singhsunita85844, 5 hours ago

निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए हथकड़ी​

Answers

Answered by Nereida
2

Answer :

समस्तपद : हथकड़ी

समास विग्रह : हाथ के लिए कड़ी

समास का नाम : संप्रदान तत्पुरुष समास

Extra Information :

  • तत्पुरुष समास में उत्तरपद प्रधान होता है तथा पूर्वपद गौण होता है I
  • तत्पुरुष समास के भेद :
  1. कर्म
  2. करण
  3. संप्रदान
  4. अपादान
  5. संबंध
  6. अधिकरण
  7. नञ्
  • संप्रदान तत्पुरुष : जहाँ समास के पूर्व पक्ष में "के लिए" का लोप होता है, वहाँ संप्रदान तत्पुरुष समास होता है ।
  • जैसे :
  1. गौशला : गौ के लिए शाला
  2. पाठशाला : पाठ के लिए शाला
  3. सत्याग्रह : सत्य के लिए आग्रह
  4. राहखर्च : राह के लिए खर्च
  5. युद्धक्षेत्र : युद्ध के लिए क्षेत्र
  6. रसोईघर : रसोई के लिए घर
  7. मार्गव्यय : मार्ग के लिए व्यय
  8. हथकड़ी : हाथ के लिए कड़ी
Similar questions