Hindi, asked by singhsunita85844, 6 hours ago

निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह करके समास का नाम लिखिए - रोग ग्रस्त​

Answers

Answered by Nereida
2

Answer :

समस्तपद : रोग ग्रस्त

समास विग्रह : रोग से ग्रस्त

समास का नाम : तत्पुरुष समास

Extra Information :

  • तत्पुरुष समास में उत्तरपद प्रधान होता है तथा पूर्वपद गौण होता है l
  • तत्पुरुष समास के भेद :
  1. कर्म तत्पुरुष
  2. करण तत्पुरुष
  3. संप्रदान तत्पुरुष
  4. अपादान तत्पुरुष
  5. संबंध तत्पुरुष
  6. अधिकरण तत्पुरुष
  7. नञ् तत्पुरुष
  • कुछ उदाहरण :
  1. रेखाकिंत : रेखा से अंकित
  2. अजर : न जर
  3. भारतरत्न : भारत का रत्न
  4. आपबीती : आप पर बीती
  5. सत्याग्रह : सत्य के लिए आग्रह
  • समास दो या दो से अधिक शब्दों के मेल से नए शब्द बनाने की क्रिया को कहते है |
  • समास के प्रकार :
  1. अव्ययीभाव
  2. तत्पुरुष
  3. कर्मधारय
  4. द्विगु
  5. द्वंद्व
  6. बहुव्रीहि
Similar questions