Hindi, asked by nidhikotian, 1 year ago

निम्नलिखित शब्दों के आधार पर कहानी लेखन कीजिए।
तथा उचित शीर्षक दीजिए:
अलमारी, गिलहरी, चावल के पापड़, छोटा बच्चा​

Answers

Answered by mad210216
6

कहानी लेखन।

Explanation:

पशु प्रेम।

  • एक गांव में नितीन नाम का एक लड़का रहता था। उसे पशुओं से बड़ा प्रेम था।
  • एक दिन वह बगीचे में खेल रहा था। तभी उसे पेड़ के पीछे से कुछ आवाज सुनाई दी। वह पेड़ के पीछे गया। तब उसने देखा कि एक कौआ गिलहरी को नोच रहा है।
  • उसने तुरंत कौए को वहाँ से भगाया और उस गिलहरी को उठाकर वह घर ले आया। उसने गिलहरी के चोंट को हलके हाथों से साफ करके उसपर दवाई लगाई। कुछ देर बाद गिलहरी यहाँ वहाँँ धीरे धीरे घूमने लगी।
  • खाने के मेज पर रखे चावल के पापड़ को उठाकर गिलहरी उसे धीरे से खाने लगी।
  • उसने कुछ दिनों के लिए गिलहरी को अपने घर में रखने का फैसला लिया। उसने अपने अलमारी के एक खाने में गिलहरी के लिए जगह बनाई और उसके सामने खाने के लिए कुछ पापड़ रख दिए। कुछ दिनों में गिलहरी पूरी तरह से स्वस्थ हुई, तब नितीन ने उसे बगीचे में छोड़ दिया।
  • सीख: हमें प्रत्येक पशु के लिए दया की भावना रखनी चाहिए।
Similar questions