Hindi, asked by Almsudee9pshs1wa, 1 year ago

निम्नलिखित शब्द का संधि विच्छेद कीजिये : गणेश

Answers

Answered by rohitgupta9b
25
गण + ईश 

okkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkkk




Answered by coolthakursaini36
9

उत्तरम्-> गणेश का सन्धि विच्छेद होगा “गण+ ईश”

यहाँ पर गुण संधि का प्रयोग हुआ है गुण संधि की व्याख्या और उदाहरण निम्न हैं –

गुण संधि->  

इसमें अ, आ के आगे इ, ई हो तो ए ; उ, ऊ हो तो ओ तथा ऋ हो तो अर् हो जाता है। इसे गुण-संधि कहते हैं। जैसे -

(क) अ + इ = ए ; नर + इंद्र = नरेंद्र

अ + ई = ए ; नर + ईश= नरेश,  आ + इ = ए ; महा + इंद्र = महेंद्र, आ + ई = ए महा + ईश = महेश

ख) अ + उ = ओ ; ज्ञान + उपदेश = ज्ञानोपदेश ;

आ + उ = ओ महा + उत्सव = महोत्सव, अ + ऊ = ओ जल + ऊर्मि = जलोर्मि ;आ + ऊ = ओ महा + ऊर्मि = महोर्मि।

(ग) अ + ऋ = अर् देव + ऋषि = देवर्षि

(घ) आ + ऋ = अर् महा + ऋषि = महर्षि

Similar questions