Hindi, asked by Shreeyaharidas5363, 8 months ago

निम्नलिखित तद्भव शब्दों के तत्सम रूप लिखिए—
काज, काम, किवाड़, कुआँ, कूप, कुल्हाड़ा, कोख, कौवा, केला, कड़ुवा, कपड़ा, खम्भा, खीर, गड्ढा, गोरा, गेहूँ, गात, गधा, गाँठ

Answers

Answered by bhatiamona
16

प्रश्न में दिये गये शब्दों के तत्सम रूप इस प्रकार होंगे....

संस्कृत के कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हिंदी में भी बिना परिवर्तन के प्रयुक्त होते हैं . उन शब्दों को तत्सम शब्द कहते हैं . तद्भव शब्द वे शब्द हैं जिनमे थोडा सा परिवर्तन करके हिंदी में प्रयुक्त किया जाता हैं|

काज = कार्य

काम = कर्म

किवाड़ = कपाट

कुआँ = कूप

कुल्हाड़ा = कुठार

कोख = कुक्षि

कौवा = काक

केला = कदली

कड़ुवा = कटु

कपड़ा = कर्पट

खम्भा = स्तम्भ

खीर = क्षीर

गड्ढा = गर्त

गोरा = गौर

गेहूँ = गोधूम

गधा = गदर्भ

गाँठ = ग्रंथि

Read more

https://brainly.in/question/3764596

तदभव शब्द किसे कहते हैं|

Similar questions