Hindi, asked by BrainlyHelper, 1 year ago

निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों का पद परिचय दीजिए
क)हम देश पर सर्वस्व निछावर करने को तैयार हो जाते हैं।
ख)अरे! वह कहां गया?
ग)हिमालय विश्व का सबसे ऊंचा पर्वत है।
घ)ज्वर के कारण वह उठ नहीं पाई।
(Class 10 Hindi A Sample Question Paper)

Answers

Answered by nikitasingh79
37
वाक्य में प्रयुक्त होने पर शब्द,  पद बन जाता है।
व्याकरण में पद दो प्रकार के होते हैं विकारी और अविकारी।
विकारी शब्द: ऐसे शब्द जो लिंग, वचन ,कारक ,  काल आदि के कारण परिवर्तित हो जाते हैं अर्थात लिंग , वचन ,कारक , काल आदि के कारण जिनका रूप बदल जाता है, विकारी शब्द कहलाते हैं। संज्ञा, सर्वनाम ,विशेषण और क्रिया ये चारों विकारी शब्द है।
अविकारी शब्द: ऐसे शब्द जिस पर लिंग, वचन ,कारक, वाच्य, काल  आदि का कोई प्रभाव नहीं पड़ता अर्थात जिसका रूप हर स्थिति में एक सा रहता है अविकारी शब्द कहलाते हैं।
क्रिया विशेषण  ,समुच्चयबोधक , संबंधबोधक, विस्मयबोधक तथा निपात यह पांच प्रकार के शब्द अविकारी कहलाते हैं।

क) हो जाते हैं- पुल्लिंग, बहुवचन ,सकर्मक क्रिया ,कृत्यवाच्य , ‘हम’ कर्ता की क्रिया।

ख) अरे !- अव्वय, विस्मयबोधक , (आश्चर्य सूचक)।

ग) पर्वत-  जातिवाचक संज्ञा, पुलिंग, एकवचन।

घ) के कारण- संबंधबोधक अव्यय।
Answered by Anonymous
17
Namaste !

(क) हो जाते हैं  ---> क्रिया , सकर्मक क्रिया , बहुवचन , पुल्लिंग , कर्तृवाच्य ,    वर्तमान काल |

(ख) अरे ------> अव्वय, विस्मयबोधक शब्द , आश्चर्य सूचक |

(
ग)पर्वत ------> संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा , एकवचन , पुल्लिंग , संबंध कारक |

(घ) के कारण  -------> संबंधबोधक अव्यय 
Similar questions